
Swans - population disturbed by cattle
खंडवा. नगर पालिक निगम का रामकृष्ण गंज वार्ड बाजार से लगा हुआ है। बाजार का थोक कारोबार इसी वार्ड से होता है। यह भी कहना लाजमी होगा कि इस वार्ड में घर से ज्यादा व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं। वार्ड की सड़कें जर्जर हैं, नालियाें में मलबा भरा है, लेकिन वार्डवासी यहां मूलभूत सुविधाओं के बारे में अच्छा या बुरा बोलने से बचते हैं। जबकि कुछ लोगों ने इस वार्ड में स्वान और आवारा मवेशी बड़ी समस्या बताई है। एक बात यातायात को लेकर भी सामने आई है। यहां दिन में भारी वाहनों में लोडिंग अनलोडिंग होती है, इसलिए कुछ व्यापारियों को इससे भी परहेज है।
प्रमुख समस्याएं
- रात को मोहल्ले वालों को दौड़ाते हैं आवारा कुत्ते।
- मवेशियों की चहलकदमी से परेशान होते हैं बच्चे।
- टूट चुकी नालियां में जमा रहता है मलबा।
- कुछ गलियों की सड़कें हो चुकी हैं जर्जर।
वर्जन...
शाम होने के बाद से देर रात तक आवारा कुत्ते परेशान करते हैं। कई बार वाहन चालकों को इससे चोट भी आई है। वार्ड में बाकी तो सब ठीक ठाक है।
- सुमित माहेश्वरी
.........
सड़क किनारे ब्लॉक लगाने के लिए नाप हुई थी। नगर निगम वाले अब तक नहीं लगा सके। इससे दुकन, घरों में गंदगी, धूल मिट्टी आती है।
- मोहम्मद हुसैन
.........
चौराहे पर रोज एक्सीडेंट होते हैं, इसलिए स्पीड ब्रेकर बनाना चाहिए। लोडिंग अनलोडिंग के लिए पूरे दिन ट्रक खड़े रहते हैं, जिससे वाहनों के आवागमन में परेशनी होती है।
- सैफुद्दीन अली
.........
वार्ड में नालियों की सफाई नहीं होती। सड़क और खाली स्थान पर लोग गंदगी फेक जाते हैं। मोहल्ले में आवारा मवेशी से परेशानी ज्यादा है।
- अरुण गंगराड़े
.........
सबसे पहले नालियों का गहरीकरण कराना है। मस्जिद के पास सड़क सुधार करना है। इसके अलावा कुछ घरों में नल कनेक्शन की अनुमति मांगी है।
- प्रतिभा मनोज कसेरा, पार्षद
.........
मतदाता- 1700
आबादी- 2200
मोहल्ले- 06
Published on:
10 Jan 2023 01:19 am

बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
