
विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट करते हुए अतिथि।
खंडवा. आरसीसी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला गया। फाइनल में एंजॉय क्रिकेट क्लब ने पांच विकेट से केकेआर को हराकर जीत दर्ज की। फाइनल मैच एंजॉय क्रिकेट क्लब और केकेआर के बीच खेला गया। केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। केकेआर बल्लेबाजी करते निर्धारित 20 ओवरों में 96 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। इसमें सकलेन ने 21 रन और रोहित ने 20 रन की पारी खेली। वहीं एंजॉय क्लब के पोलार्ड ने तीन व मोहनीश ने दो विकेट चटकाए। जवाब में एंजॉय क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज मैदान में उतरे। टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवरों में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया। इसी के साथ एंजॉय क्रिकेट क्लब ने पांच विकेट से फाइनल मुकाबला जीता। मैच पूरा होने के बाद विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। इसमें एंजॉय क्लब के मोहनीश को मैन ऑफ द मैच और केकेआर के सद्दाम को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। वहीं शाहिद खान को बेस्ट बॉलर चुना गया। विजेता एंजॉय क्रिकेट क्लब को ट्रॉफी और नकद 31 हजार और उपविजेता केकेआर को ट्रॉफी और नकद 15 हजार का पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मांधाता विधायक नारायण पटेल, जिलाध्यक्ष ओंकार पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष इंदल सिंह पवार, इमरान खान, सदानंद यादव, राजा पहलवान, डीएस तोमर, राकेश पाल, प्रकाश यादव, आकाश कनौजिया, मनीष पाटिल, आनंद अय्यर, विशाल तिवारी, सुनील मालवीय, विशाल नकुल आदि उपस्थित थे।
Published on:
08 Feb 2020 09:53 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
