17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टेबल-कुर्सी पर बैठकर महिलाओं ने मांगा पानी, पुरुषों ने निगम अफसरों को घेरा

गुस्सा: भवानी माता रोड स्थित गुरुवा मोहल्ला के रहवासी निगम के पानी दफ्तर पहुंचे, कहा- दो महीने से नलों में नहीं आई है एक भी बूंद, परीक्षा दे रहे बच्चे पानी के लिए कर रहे हैं रतजगा

less than 1 minute read
Google source verification

image

Editorial Khandwa

Jun 23, 2016

khandwa

khandwa

खंडवा.
जलसंकट से जूझ रहे भवानी माता रोड स्थित गुरुवा मोहल्ला के रहवासी गुरुवार को नगर निगम के पानी दफ्तर पहुंचे। महिलाएं यहां टेबल-कुर्सी पर बैठ गईं तो वहीं पुरुषों ने निगम अफसरों को घेर लिया। कहा- हमारे यहां दो महीने में नलों से पानी की एक बूंद तक नहीं आई है। बहुत परेशान हो रहे हैं। चेतावनी दी कि जल्द ही हमारी समस्या का निदान नहीं हुआ तो हम आंदोलन करेंगे। निगम अफसरों ने तत्काल टैंकर भिजवाया। आश्वासन दिया कि शुक्रवार से रात 8 से 11 के बीच एक दिन छोड़कर जलप्रदाय करेंगे। लोगों के साथ पार्षद वेदप्रकाश शर्मा पहुंचे थे। जलशाखा के इंजीनियर संजय शुक्ला, विश्वा के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रवीण कुमार व अन्य भी थे।

एेसे बताई समस्या...

- किरण दशोरे, भारती फूलमाली, मीना यादव, रंजना सोमानी ने कहा- जलसंकट के कारण दिनचर्या बिगड़ गई है। पानी नहीं मिल रहा है। पीने के पानी के लिए तो आरओ वाटर मंगवा रहे हैं। कॉलेज में बच्चों के एक्जाम चल रहे हैं। फिर भी उन्हें पानी के लिए रतजगा करना पड़ रहा है।

- विनय अग्रवाल, अरुण राठौर, अजय बांकुरे, शिवम फूलमाली ने कहा- तीन महीने का पानी का टैक्स तो निगम को लेना ही नहीं चाहिए, क्योंकि पानी सही तरीके से हमें मिला ही नहीं है। हमारी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो हम आंदोलन करेंगे। भूख हड़ताल पर बैठेंगे।ं

ये भी पढ़ें

image