12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

जवां यादों का समंदर समेट लाए सन् 72 के बच्चे

50 साल बाद मिले तो खिल उठे चेहरे

Google source verification

खंडवा. शहर खंडवा के शासकीय विद्यालय में 50 साल पहले पढ़ चुके छात्र एक बार फिर एक ही जगह मिले। मौका था, जागृति 72 का। यानि वर्ष 1972 का बैच अब पुरानी यादें ताजा करने के लिए जुटा है। 9 जनवरी से दो दिन तक जागृति 72 में सभी एक साथ रहेंगे। देश विदेश से पत्नी के साथ आए बैचमेट यहां सोमवार को एक दूसरे का परिचय जानते रहे। इस बीच विद्यालय के शिक्षकों का सम्मान भी किया गया। सभी ने अपने जीवन के अनुभव बांटे और उम्र के इस पड़ाव में पुराने दोस्तों से मिलने की खुशी जाहिर की। आयोजन में शामिल उद्योगपति अरुण सेठी ने बताया कि उनके एक साथी हेमंत शाह अमेरिका से आए हैं तो एक शेखर तिवारी अबूधाबी से खंडवा पहुंचे। देहरादून से डॉ. शशांक गंधे, दिल्ली में ग्रिड कार्पोरेशन के महाप्रबंधक रहे प्रशांत शर्मा, इंदौर से डॉ. संजीव नाइक, विद्युत कंपनी के पूर्व अधिकारी मदन सराफ, जावरा से डॉ. विक्रम राठौर, भड़ौच से इंजीनियर राजेन्द्र शुक्ला, मुंबई से उद्योगपति जय काजले, भोपाल से अजय तिवारी, पूर्व आयुक्त रेणु तिवारी, खंडवा के उद्योगपति व चेंबर ऑफ कामर्स अध्यक्ष गुरमीत उबेजा, पूर्व लायन गवर्नर रणवीर चावला, विनय नेगी, योगेन्द्र अग्रवाल, दालमील संचालक दामोदर गर्ग, भानू पटेल, शिक्षक हीरालाल पटेल, तारकेश्वर चौरे, पूर्व पोस्टमास्टर चांद खां रुईकर, व्यवसायी भगवानदास पटेल, पेट्रोलपंप संचालक संतोष गौर, व्यवसायी प्रमोद जैन, हरजीत मल्होत्रा, आनंद स्वरूप दशोरे, बालकृष्ण सोनकर, दुर्गा अग्रवाल आदि मौजूद रहे। मंगलवार को पुरा छात्र अपने परिवार के साथ शहर और विद्यालय का भ्रमण करेंगे। इसके बाद शाम को रंगारंग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।