21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भंडारिया रोड पर नजूल की तीन करोड़ की भूमि पर कब्जा, 7720 वर्ग फीट पर अघोषित अतिक्रमण

शहर में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का खेल चल रहा है। कुछ अतिक्रमण कारियों को संरक्षित करने अधिकारियों और प्रतिनिधियों के बीच खींचतान के चलते कार्रवाई प्रभावित हो गई है। भंडारिया रोड में इंदिरा चौक से माध्यमिक स्कूल तक गुमटी, तबेला, मंदिर के नाम पर भूमि पर कब्जा, राजस्व अधिकारियों के रिकार्ड परीक्षण में खुलासा

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

May 21, 2026

Encroachment

खंडवा : इंदिरा चौक स्थित भंडारिया रोड पर अतिक्रमण का गूगल की तस्वीर

शहर में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का खेल चल रहा है। कुछ अतिक्रमण कारियों को संरक्षित करने अधिकारियों और प्रतिनिधियों के बीच खींचतान के चलते कार्रवाई प्रभावित हो गई है। भंडारिया रोड में इंदिरा चौक से माध्यमिक स्कूल तक गुमटी, तबेला, मंदिर के नाम पर भूमि पर कब्जा, राजस्व अधिकारियों के रिकार्ड परीक्षण में खुलासा

शहर में दस हजार वर्ग फीट पर अतिक्रमण

शहरी क्षेत्र में शासकीय भूमियों पर अतिक्रमण का खेल लंबे समय से चल रहा है। आला अफसरों की साठगांठ से नजूल की भूमियों पर पक्के निर्माण कर लिए गए हैं। राजस्व अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में इंदिरा चौक से मोहन माध्यमिक स्कूल के बीच भी नजूल की भूमियों पर जगह-जगह अतिक्रमण का मामला सामने आया है। अकेले इंदिरा चौक निकट अगल-अलग जगहों पर करीब 10 हजार वर्ग फीट भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। कामर्शियल क्षेत्र में इसकी कीमत तीन करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है।

नजूल भूमि पर चूना डालकर इतिश्री

नजूल रिकार्ड के अनुसार इंदिरा चौक से भंडारिया रोड पर भूमि नंबर-9 पर 7720 वर्ग फीट का एरिया खाली दर्ज है। लेकिन मौके पर अधिकारियों के परीक्षण में अधिकांश एरिया में अतिक्रमण है। चार दिन दिन पहले नजूल रिकार्ड के तहत राजस्व अधिकारियों ने इंदिरा चौक पर अस्थाई ऑटो स्टैंड के सामने भंडारिया रोड पर नजूल की भूमि का परीक्षण किया। नजूल की भूमि चिन्हित कर चूना लाइन भी डाल दिया है। लेकिन कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

स्कूल के सामने तबेला की बदबू

इंदिरा चौक से लेकर स्कूल के सामने तक कदम-कद पर अतिक्रमण है। मार्ग के दोनों छोर पर पटरी के साथ ही पक्का निर्माण किए जा रहे हैं। पटरी पर कई वाहन लंबे समय से यार्ड की तरह खड़े कर दिए गए हैं। इसके अलावा मार्ग पर गुमटी, तबेला, मंदिर के नाम भी कई जगहों पर अतिक्रमण किया गया है।

ऐसे समझें तीन करोड़ रुपए कीमत

इंदिरा चौक पर कामर्शियल एरिया में भूमि का बाजार मूल्य औसत चार से पांच हजार रुपए प्रति वर्ग फीट है। यदि चार हजार रुपए प्रति वर्ग फीट का औसत लिया जाए तो 7720 वर्ग फीट की कीमत 3 करोड़ 08 लाख 80 हजार रुपए होता है।

जिम्मेदार बोले...बजरंग बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट

इंदिरा चौक के निकट नजूल के रिकार्ड की प्रारंभिक जांच में भूमि मिली है। कुछ एरिया में कब्जा की सूचना है। रिकॉर्ड पर दर्ज भूमि का सीमांकन कर अतिक्रमण चिन्हित किया जाएगा। सख्ती से नजूल की भूमि से अतिक्रमण खाली कराने की कार्रवाई करेंगे।

प्रियंका सिंह राजावत, आयुक्त, ननि

नजूल की भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नजूल अधिकारी करेंगे। शेष एरिया में खुले में तबेला पर कार्रवाई निगम करेगा। संज्ञान में मामला आया है चेक कराएं।