खंडवा. होली व आने वाले अन्य त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने अपराधिक तत्वों पर नकेल कसना शुरू कर दी है। एसपी विवेक सिंह के निर्देश पर शहर के तीनों थाना क्षेत्र में मंगलवार नाइट कॉम्बिंग गश्त की गई। तीनों थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई में एक दर्जन से ज्यादा स्थाई, गिरफ्तारी वारंटियों को पुलिस ने धरदबोचा। वहीं, 50 से ज्यादा निगरानी और गुंडा तत्वों से पूछताछ भी की गई। सीएसपी पूनमचंद्र यादव के नेतृत्व में रात 11 बजे पुलिस की काम्बिंग गश्त शुरू हुई। कोतवाली थाने की टीम टीआइ बलरामसिंह राठौर के नेतृत्व