
The ranking of clean places of Khandwa city continues
खंडवा. स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के तहत शहर के स्वच्छ प्रतिष्ठानों के सर्वेक्षण के विजेताओं और स्वच्छता चैंपियनों व मंडलों को निगम सभागृह में सोमवार को आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। निगम आयुक्त ने शासकीय कार्यालयों, विद्यालय और अशासकीय शिक्षण संस्थानों, शहर के होटल और रेस्टोरेंट ,रहवासी संघ और मोहल्लों तथा सबसे स्वच्छ बाजार की स्वच्छता प्रतिस्पर्धा के विजेताओ को सम्मानित और शहर के स्वच्छता चैंपियनो को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर समारोह में पुरस्कृत किया। निगमायुक्त सविता प्रधान ने कहा कि सभी शहरवासियों को मिलकर कचरामुक्त शहर के संकल्प को सार्थक करना है।वार्ड स्तर पर नागरिकों के साथ ही सामाजिक संस्थाओं के द्वारा भी स्वच्छता अभियान में भरपूर योगदान दिया जा रहा है जिससे खंडवा निश्चित रूप से स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में बेहतर स्थिति में होगा। कार्यक्रम में सबसे स्वच्छ कार्यालय की श्रेणी में भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय, सबसे स्वच्छ स्कूल में पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, स्वच्छ हॉस्पिटल में प्रकाश नर्सिंग होम प्रथम, स्वच्छ होटल में टिक्कड़ होटल प्रथम, स्वच्छ रहवासी संघ और मोहल्लों में आनंदनगर इनरव्हील स्पार्कल क्लब प्रथम, स्वच्छ बाजार में बॉम्बे बाजार प्रथम,को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में कमल नागपाल, नारायण बाहेती, अखिलेश गुप्ता, अजीज शाह, संजना खत्री, पायल गोलानी, मनोहर श्यामनानी, मुफीद आजाद, संजय गुप्ता, सुनील चौरे, मित्रवंदा पटेल, सोमनाथ काले, दक्ष कौशल, रुपाली गहलोत, स्वाति जोशी, अभिनव चौरे, संध्या पांडे, आरती चौहान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
निगम के स्वच्छता चैंपियन स्वच्छता रक्षक करण रामू, विजय दिनेश, आरती अशोक, रामा रवि, पंकज देवानंद, करण अर्जुन, रेखा मन्नालाल, साजन गेंदा, प्रशांत विनोद धारू, विशाल चावरे, शरद जेवे, कुंदन अजय, कदम छोटेलाल, रानी पप्पू, सुनीता राजू, सेवक जोगाराम, राकेश समरूप, रानू संगत, सुधाकर वामन, रमेश रामा, जय रूपकुमार रल, मनोज रूपा, देवीदास चागरे और नटवर बिहारी रील को भी प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के नोडल अधिकारी श्री शाहिन खान ने किया। अंत में आभार जनसंपर्क अधिकारी जाकिर जाफरी ने माना। कार्यक्रम में उपायुक्त श्री प्रदीप कुमार जैन,श्री दिनेश पालीवाल, श्री सुधांशु जैन,श्री सुनील जैन,श्री नीलेश निदाने,श्री बप्पी नरवाले, आकाशवाणी खंडवा से श्री एस.के. श्रीवास्तव, बी. एड. कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती तनुजा जोशी, विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल के संचालक एवं प्रख्यात पत्रकार श्री जय नागड़ा, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री मनीष पंजाबी, झोन प्रभारी श्री जाकिर अहमद, श्री भुवन श्रीमाली,श्री अजय पटेल,श्री जाफर अहमद उपस्थित थे।
--------------------
Published on:
14 Feb 2022 09:24 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
