12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

द ट्रेड फिल्म के एक्टर साइकिल से देशभ्रमण कर दे रहे स्वच्छ भारत का संदेश

द ट्रेड शॉर्ट फिल्म में भूमिका निभा चुका दिव्यांग युवा साइकिल से देश भ्रमण कर स्वच्छ भारत का संदेश दे रहा है। 14 नवंबर को इंदौर से यात्रा शुरू की है।

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

seraj khan

Nov 30, 2017

Man on mission

Man on mission

बोरगांव बुजुर्ग (खंडवा). अपनी कमजोरी को ही सबसे बड़ी ताकत बनाकर इंदौर का युवा देश भ्रमण पर निकला है। कई शॉर्ट फिल्मों में अदाकारी कर चुका यह युवा अब देशवासियों को स्वच्छ भारत का संदेश देगा। इसके लिए आत्मविश्वास भरा यह युवा साइकिल से अपनी यात्रा पूरा करेगा। इस दौरान वह सभी को स्वच्छता व पर्यावरण हित का संदेश देते हुए अपने लंबे सफर को पूरा करेगा।

साइकिल से 15000 किमी का सफर
मन में जज्बा और दिव्यांग हित की कामना लेकर इंदौर निवासी प्रदीप सेन 14 नवंबर से साइकिल पर सवार होकर 15 हजार किमी का सफर तय कर 29 राज्यों के भ्रमण पर निकले हैं। यात्रा के दौरान प्रदीप बोरगांव के ढाबे पर पहुंचे। यहां ग्रामीण मिलने पहुंचे तो उसने स्वच्छ भारत, दिव्यांग हित और पर्यावरण हित के प्रति लोगों को जागरूक करने की सोच बताई।

द ट्रेड में शॉर्ट फिल्म में कर चुके हैं काम
प्रदीप ने बताया वह एक्टर व थियेटर आर्टिस्ट भी है। कायरा, द ट्रेड और प्लेटफॉर्म नं 2 जैसी शार्ट फिल्मों में भूमिका निभाई है। सारा दिन साइकिल चलाता हूं तो एक पैर में तकलीफ तो होती है। लेकिन सपना पूरा करना है। लोगों ने उनकी सोच की सराहना की। बुधवार सुबह प्रदीप को रवाना किया गया।

वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने का भी सपना
जब दिव्यांग प्रदीप ने स्वच्छ भारत, दिव्यांग हित और पर्यावरण हित की सोच के साथ भारत भ्रमण कर गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने का सपना दुनिया के सामने रखा तो परिजन, रिश्तेदारों, समाजजन के साथ कई बड़ी संस्थाएं, जनप्रतिनिधि भी आगे आए।

ट्रेन हादसे में खोया था एक पैर
दिव्यांग प्रदीप ने बताया 10 अगस्त 2013 को देवास में प्लेटफार्म पर हादसा हुआ जिसमें वह अपना एक पैर गवां बैठे। शुरुआत में पैर खोने का दु:ख हुआ, लेकिन फिर उसके बाद अपनी सोच को बदला और अपनी कमजोरी को ही ताकत बनाकर ब्रांड एंबेसेडर बनने का सपना पूरा करने निकल पड़े। उसने बताया जब मेरा सपना पूरा हो जाएगा तो वो शासन की ओर से मिलने वाले पैसे का आधा हिस्सा समाजहित में दान कर देंगे।