
Thieves' silver: fencing wire, jewelry, motor theft
खंडवा. देहात इलाकों में चोरी की वारदातें इन दिनों बढ़ गई हैं। ओंकारेश्वर में दो दिन में चोरी की तीन घटनाएं सामने आने के बाद अब अलग अलग थाना क्षेत्रों में रिपोर्ट दर्ज हुई हैं। चोरों ने भाम मध्यम सिंचाई परियोजना की फेंसिग तार चोरी कर ली। एक घर से गहने और दुकान से मोटर पंप चोरी कर लिया है। सभी मामलोें में संबंधित थाना पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
केस-1
वृक्षारोपण क्षेत्र सुरगांव नेपानी से भाम मध्यम सिंचाई परियोजना के खरकली रास्ते साईड की तार फेंसिगं की जाली चोरी हो गई। 190.20 वर्ग मीटर जाली चोरी होने पर वनरक्षक सुभाष पटेल निवासी नंदविहार काॅलोनी माताचौक खंडवा ने थाना मोघट रोड में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
केस-2
छैगांव माखन थाना क्षेत्र में सुरगांव जोशी गांव के ओंकार पटेल के घर के सामने रखा मोटर पंप चोरी हो गया। 19 अप्रैल की दोपहर हुई इस घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत है। पीडि़त कमलेश पिता रूपचंद ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ स्थानों पर चोरी का प्रयास भी हुआ।
केस-3
पिपलोद थाना क्षेत्र में भारत पिता गोपाल प्रजापति निवासी पवन चौक इंदौर नाका खंडवा की मोटर बाइंडिंग की दुकान में चोरी हो गई। यहां से रिपेयरिंग के लिए रखी पानी की मोटर चोरी हुई हैं। दुकान संचालक ने नारायण पिता गोविंद निवासी गांधवा व उसके एक साथ पर संदेह जताया है।
केस-4
मूंदी थाना क्षेत्र की शिरिया टाउनशिप के एक घर को चोरों ने निशाना बना लिया। यहां रहने वाले मनीष पिता चहसुदर्शन टंडन ने रिपोर्ट लिखाई है कि 20 व 21 अप्रैल की रात चोरों ने उनके घर से सोने की चेन, एक जोड कान के रिंग व 30 हजार रुपए की नकदी चोरी की है।
केस-5
किल्लौद थाना अंतर्गत सैमरूड रैयत के खेत में बने एक घर से अनाज चोरी हुआ है। फरियादी महेन्द्र प्रसाद पिता कनक सिंह मंडलोई ने पुलिस को बताया कि 20 व 21 अप्रैल की रात संदेही आरोपी गणेश कोरकू ने खेत में बने मकान में रखे सोयाबिन के 21 कटटे चोरी कर लिए।
Published on:
22 Apr 2023, 8:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.