6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यह है सब्जी मंडी, न मास्क, और न ही सोशल डिस्टेंसिंग

इस मंडी में महाराष्ट्र के नासिक से फल भी आ रहे है। मंडी अफसर कोरोना संक्रमण को लेकर हाथ पर हाथ धरे स्टाफ की कमी बताकर पल्ला झाड़ रहे है

less than 1 minute read
Google source verification
Suddenly the crowd gathered at the Forrester Playground as soon as the vegetable market started on Saturday morning.

 फॉरेस्टर प्लेग्राउंड में शनिवार सुबह सब्जी बाजार लगते ही अचानक उमड़ी भीड़.

खंडवा. कोविड-१९ को लेकर लगातार सख्ती बढ़ते जा रही है, बावजूद गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। आम लोगों के साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था भी कमजोर पड़ रही है। यही हाल सब्जी मंडी के है। यहां हर सुबह सैकड़ो की संख्या में किसान और खरीददार पहुंच रहे है। लेकिन यहां न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है, और न ही मास्क का। जबकि इस मंडी में महाराष्ट्र के नासिक से फल भी आ रहे है। मंडी अफसर कोरोना संक्रमण को लेकर हाथ पर हाथ धरे स्टाफ की कमी बताकर पल्ला झाड़ रहे है।
रविवार अलसुबह शुरू हुई सब्जी मंडी में सैकड़ो की संख्या में किसान और खरीदार पहुंचे। सब्जी बेचने वालों से लेकर खरीदने वालों तक कोई भी कोविड-१९ गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहा था। इस मंडी में महाराष्ट्र से अंगूर बड़ी संख्या में पहुंच रहे है। अंगूर बचने वाले व्यापारी तक गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे है। एक ओर जहां जिला प्रशासन पूरे शहर में गाइडलालन को लेकर जागरूक कर रहा है, वहीं मंडी प्रशासन सूध तक नहीं ले रहा है। मंडी सचिव जितेंद्र कुमार चौधरी ने अपनी जिम्मेदारी यह कहते हुए टाल दी कि हमारे पास स्टॉफ नहीं है। अगर मंडी आने वाले किसान और खरीददारों को बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया तो किसान संगठन घेराव कर देता है। हमसे जितना प्रयास हो रहा है, हम कर रहे हैं।