7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस के हाथ नहीं आ रहे भरोसे में धोखा करने वाले

लाखों रुपए दबाकर फरार हैं आरोपी, पीडि़तों पर बढ़ता जा रहा दबाव

2 min read
Google source verification
According to the statistics of cybercrime

ठगों को रास आती बैंक अफसर बनकर जालसाजी

खंडवा. भरोसा कर लाखों रुपए देने वाले धोखाधड़ी करने के बाद से फरार हैं। महीनों परेशान होने के बाद पीडि़तों ने पुलिस की मदद ली है, लेकिन पुलिस भी इन अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी। अनाज कारोबारी से महाराष्ट्र का दलाल ठगी कर गया। बुजुर्ग महिला से जमीन के नाम पर साढ़े छह लाख रुपए ऐंठ लिए गए, मजदूरों को लेकर जाने वाले ठेकेदार को उसके ही करीबी ने 15 लाख की चोट पहुंचा दी और एक ठग ने झोला छाप डॉक्टरों से वसूली कर ली। इन मामलों में पुलिस फिलहाल कागजी घोड़े दौड़ा रही है।
डीपीसी के नाम पर हुई वसूली
जिला क्षय उन्मूलन केन्द्र के जिला कार्यक्रम अधिकारी हुसैन कुरैशी के नाम पर झोला छाप डॉक्टरों से रकम वसूली की गई। इसकी रिपोर्ट शुभम पाटीदार ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने फारूख नाम के युवक को आरोपी बनाया है। जो कथित पत्रकार भी बताया जाता है। जिम्मेदार अधिकारी के नाम पर वसूली करने वाला यह आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
वेयर हाउस मालिक से ठगी
महाराष्ट्र के दलाल ने सांई वेयर हाउस ग्राम छैगांव देवी के संचालक घनश्यामदास अग्रवाल से ठगी की है। आलोक जैन निवासी यवतमाल महाराष्ट्र ने 741500 रुपए कीमत के 300 क्विंटल गेहूं का सौदा कर महाराष्ट्र ले गया। जिसमें एक लाख रुपए देकर गया। इसके बाद पेमेंट अटका दिया। इस शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया, लेकिन आरोपी नहीं मिला।
15 लाख लेकर भागा ठेकेदार
एक ठेकेदार ने अपने साथी को धोखा देकर मजदूरी करने वाले जोड़ों के नाम पर 15 लाख रुपए की चपत लगा दी। खालवा थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज है। मनोहर निवासी ग्राम चूनाखाल ने दिनेश मोरे निवासी ग्राम खारीमाल के खिलाफ 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। यह आरोपी महाराष्ट्र में होना बताया गया है, लेकिन पुलिस इस तक नहीं पहुंच सकी।
जमीन दिखाकर महिला से धोखाधड़ी
हरसूद थाना क्षेत्र में जमीन दिखाकर एक बुजुर्ग महिला से साढ़े छह लाख रुपए की ठगी कर ली गई। सकू बाई निवासी अंजनिया खुर्द ने पुलिस को बताया कि अनोप सिंह निवासी ग्राम छनेरा ने खेत दिखाकर सौदा किया और इसके एवज में 6 लाख 59 हजार रुपए लेकर एग्रीमेंट किया। धोखाधड़ी के इस अपराध की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में है।