
Thousands of rupees in name of insurance policy and house in Khandwa
खंडवा. बीमा पॉलिसी कर और मकान दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले सामने आए हैं। मंगलवार को एक दर्जन से अधिक फरियादियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। यहां एसपी नवनीत भसीन को धोखाधड़ी की शिकायत कर धोखेबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले में एसपी भसीन ने कोतवाली टीआई डीके पुरी को प्रकरणों में सुनवाई कर निराकरण कराने के निर्देश दिए है। सूत्रों के मुताबिक ठगों का विदेश में भी कनेक्शन हो सकता है।
बीमा के नाम पर भी ठगी
शिकायतकर्ता नर्मदाशंकर पिता गोकुल तिरोले निवासी बेडियाव ने बताया सांई प्रसाद प्रोलि. कंपनी के कर्मचारी राकेश पिता रमेश निवासी दलगांव (सनावद) ने ग्राम के लोगों की बीमा पॉलिसी कराई। पास की शिकायत की है। पॉलिसी में प्रति माह ३०० रुपए जमा करना थे। इस प्रकार प्लान के तहत ६० माह तक रुपए जमा करने थे, जो २२ फरवरी २०१० से २४ जनवरी २०१६ तक जमा किए, लेकिन अब कंपनी में बीमा के रुपए वापस मांगने जाते है तो वह बहानेबाजी कर भगा देते है। कंपनी ने ग्राम बेडियाव निवासी आशाराम पिता गजू निवासी बेडियाव, लीला पति अरुण, शंकर पिता गबरू, भैयालाल पिता बुधन, संतोष पिता जगदीश, ललिता पति रमाशंकर, सलोनी पिता संजय, सतीश पिता अशोक, नंदनी पिता मोहन, बसंती पति रमेश आदि के साथ भी धोखाधड़ी की है। सभी पीडि़तों ने एसपी से कंपनी के खिलाफ कार्रवाई कर रुपए वापस दिलाने की मांग की है।
मकान देने के बदले ४ लाख रुपए लिए
इधर, सांई संपदा नाम की कॉलोनी काटकर प्लाट बिक्री कर रहे पुष्पराज पिता शांतिलाल जैन और पंकज जैन निवासी वृद्धावन पैलेस विध्याचल नगर एरोड्रम रोड (इंदौर) के खिलाफ प्रीतम पिता मांगीलाल वासले (४७) निवासी एनवीडीए कॉलोनी ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। प्रीतम ने बताया पुष्पराज व पंकज से कॉलोनी में प्लाट नंबर ५० क्षेत्रफल ८०० वर्गफीट पर मकान बनाकर देने की बात हुई थी। इसके लिए एडवांस में ४.४० लाख रुपए दिए थे। मकान का सौदा कुल १६.८१ लाख रुपए में तय हुआ था, लेकिन कॉलोनाइजर ने अब तक मकान तैयार करके नहीं दिया है और ना ही रुपए वापस कर रहा है। मामले में प्रीतम ने एसपी भसीन को शिकायत पर कार्रवाई के खिलाफ कार्रवाई कर रुपए वापस दिलाने की मांग की है।
Published on:
22 Nov 2017 04:04 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
