30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रताडऩाओं से तंग आकर बहू ने मकान की दूसरी मंजिल से लगाई छलांग

दीनदयालपुरम का मामला, पति और ससुर के खिलाफ मोघट पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

less than 1 minute read
Google source verification
Tired of harassment, the woman jumped from the roof

Tired of harassment, the woman jumped from the roof

खंडवा. मोघट थाना क्षेत्र के दीनदयालपुरम में प्रताडऩाओं से तंग आकर बहू ने मकान की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना में महिला गंभीर घायल हुई है। परिजन ने घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना 16 जुलाई सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही मोघट पुलिस निजी अस्पताल पहुंची और घायल से मामले की जानकारी ली। घायल वर्षा डोंगरे निवासी दीनदयालपुरम ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2014 से अब तक पति अनिल डोंगरे और ससुर रामस्वरुप डोंगरे मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहे हैं। शादी के बाद दहेज की मांग कर परेशान किया गया। उसके बाद बेटी होने पर बेटे के लिए प्रताडि़त किया गया। स्थिति यह थी कि ससुराल वाले घर से कहीं आने-जाने भी नहीं देते थे। इन्हीं कारणों से परेशान होकर छत से कूद गई। घटना में घायल वर्षा के पैर, हाथ और कमर में चोटें आई है। जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। इधर, पीडि़ता की शिकायत पर मोघट पुलिस ने पति अनिल डोंगरे और ससुर रामस्वरुप डोंगरे दोनों निवासी दिनदयालपुरम् के खिलाफ धारा 498(ए), 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
वर्जन...
पति और ससुर की प्रताडऩाओं से परेशान होकर महिला घर की छत से कूदी थी। घटनाक्रम में महिला के बयान लिए गए। बयानों के आधार पर पति और ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
चांदनी सिंह, एसआई, मोघट थाना