
Ujjwala scheme
खंडवा. पिछड़े जिले के लिए हो रही केंद्र की मॉनिटरिंग के चलते कलेक्टर ने भी सात फ्लैगसीप योजनाओं के लिए सख्त रूख अपना रखा है। केंद्र की महती योजना उज्जवला में पिछडऩे पर कलेक्टर ने पूरे खाद्य विभाग से पूछा है कि जब काम नहीं हो रहा है तो आपको किस बात का वेतन दिया जाए।
कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने जिला खाद्य अधिकारी डीएस मुजाल्दा सहित सहायक खाद्य अधिकारी, चार खाद्य निरीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए है। उल्लेखनीय है कि उज्जवला योजना में कार्य की धीमी गति को लेकर पत्रिका ने सबसे पहले खबर प्रकाशित की थी।
केंद्र की सात फ्लैगसीप योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत जिले में 15 अगस्त तक एक लाख 80 हजार गैस कनेक्शन हितग्राहियों को बांटे जाने है। अब तक खाद्य विभाग महज 42 हजार हितग्राहियों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया है। लक्ष्य पूर्ति के लिए विभाग को रोजाना 6 हजार हितग्राहियों के आवेदन केवायसी सहित भरवाना है।
जबकि विभाग द्वारा दो हजार आवेदन ही भरवाएं जा रहे है। इसे लेकर पत्रिका ने शनिवार को खबर भी प्रकाशित की थी। जिसके बाद कलेक्टर ने इसे संज्ञान में लेते हुए खाद्य विभाग के अधिकारियों को तलब किया और पूरे विभाग को अवैतनिक रखने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
केंद्र के अधिकारी कर रहे सीधी मॉनिटरिंग
देश के पिछड़े जिलों में शामिल खंडवा में केंद्र के अधिकारियों द्वारा सीधी मानिटरिंग की जा रही है। अब तक केंद्र के दो अधिकारी खालवा और पुनासा ब्लॉक में पहुंचकर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ले चुके है। बुधवार को केंद्र के तीसरे अधिकारी भी खंडवा पहुंचेंगे। ग्राम स्वराज योजना के तहत इन अधिकारियों द्वारा केंद्र की सात फ्लैगसीप योजनाओं प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री उजाला योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जनधन योजना, मिशन इंद्रधनुष की जानकारी ली जा रही है।
कलेक्टर की कार्रवाई से मचा हड़कंप
योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सख्त हुए कलेक्टर विशेष गढ़पाले द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले 50 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके है। बैठकों, जनसुनवाई में अनुपस्थिति पर भी कई अधिकारियों को भी चेतावनी मिल चुकी है। वहीं, दौरा, निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने वाले कर्मचारियों पर भी गाज गिर चुकी है। कलेक्टर की लगातार कार्रवाई से जिले के अधिकारियों कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
Published on:
25 Jun 2018 06:00 am
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
