12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावन की झड़ी से खंडवा में बाढ़ जैसे हालात, भगवंत सागर के 5 गेट खोले, आबना का पुल डूबा

-भगवंत सागर से 416.498 क्यूमेक्स पानी छोडऩा शुरू, निचले इलाकों में बाढ़ के हालात -खंडवा में आबना नदी उफान पर, दो घंटे रुका रहा ट्रैफिक, निचले इलाकों में भरा पानी
2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Aug 12, 2026

Khandwa Heavy Rain

खंडवा. आबना में पुल पर पानी आने से यातायात रोका गया।

सावन के दूसरे सप्ताह में इंद्रदेव एक बार फिर मेहरबान हुए है। सोमवार रात से जारी बारिश का दौर मंगलवार रात तक भी चलता रहा। मध्यम के साथ तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए। लगातार बारिश से कई गांवों का संपर्क सडक़ मार्ग से टूट गया। सिंचाई परियोजना का बड़ा बांध भगवंत सागर छलक उठा और यहां पांच गेट खोलकर 416.498 क्यूमेक्स पानी रीलिज करना पड़ा। वहीं, इंदिरा सागर बांध का भी जल स्तर लंबे समय बाद बढ़ा है।

24 घंटे से लगातार हो रही बारिश

सोमवार रात को शुरू हुई बारिश मंगलवार रात तक जारी रही। सुबह रिमझिम तो मध्यम तेज बारिश होती रही। दोपहर में कुछ देर सघन बारिश भी हुई और बिजली भी कडक़ी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने और अरब सागर के सिस्टम का सपोर्ट मिलने से भोपाल की ओर से आए बादल बरस रहे है। यह स्थिति बुधवार को भी बनी रह सकती है। हालांकि बारिश की गति धीमी हो जाएगी, लेकिन लगातार बारिश का दौर आगामी सोमवार तक बना रहेगा।

watch video

कई जगह बाढ़ जैसे हालात बने

लगातार बारिश के कारण जिले में कई जगह बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। भगवंत सागर सीजन में दूसरी बार ओवरफ्लो हुआ है। एक सप्ताह पूर्व हुई बारिश में भी भगवंत सागर के दो गेट खोले गए थे। सोमवार-मंगलवार की बारिश के चलते सुबह से 4 गेट एक मीटर तक खोलकर पानी छोड़ा जा रहा था। दोपहर में हालात चिंताजनक होने से पांचवां गेट भी खोलना पड़ा और कुल 416.498 क्यूमेक्स पानी छोडऩा शुरू किया गया, जिससे सुक्ता के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। राजगढ़ के अर्दला डैम भी लबालब भर गया। वहीं अच्छी बारिश के चलते इंदिरा सागर बांध का जल स्तर भी 259.08 मीटर हो गया। हालांकि बांध अब भी करीब 9 मीटर खाली है।

आबना में बाढ़ के चलते रुका रहा यातायात

बारिश के कारण आबना में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए। दोपहर में तो आबना पूरी तरह से उफान पर आ गई। पानी पंधाना रोड स्थित पुल के ऊपर तक पहुंच गया। खतरे को देखते हुए पुलिस बल और एसडीईआरएफ की तैनाती यहां कर दी गई। यहां दोपहर से शाम तक करीब दो घंटे वाहनों को दोनों छोर पर रोकना पड़ा। वहीं, शहर में भी कई निचले इलाकों में पानी भर गया।

पिछले 24 घंटों में 5.8 मिमी औसत वर्षा

इससे पूर्व सोमवार सुबह से मंगलवार सुबह 8 बजे तक जिले में करीब 5.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। वहीं, मंगलवार को करीब 50 मिमी बारिश की संभावना जताई गई है। भू अभिलेख कार्यालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में खंडवा तहसील में 8 मिमी, पंधाना में 8 मिमी, पुनासा में 11 तथा खालवा में दो मिमी वर्षा दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 11 अगस्त तक 339.4 मिमी औसत वर्षा की गई थी, जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 460.4 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

खंडवा

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग