खंडवा

‘ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग’ पहुंची यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, श्रद्धा भाव में रहीं लीन

MP News: पूजा संम्पन्न होने के बाद राज्यपाल काफी देर तक श्रद्धा भाव में लीन रहीं और पूरे परिवार के साथ दर्शन किए।

less than 1 minute read
May 30, 2025
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन (फोटो सोर्स: पत्रिका)

MP News: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचीं। यहां पर उन्होंनें परिवार संग विधिवत पूजन-अर्चन कर देश और समाज की खुशहाली की कामना की। जानकारी के मुताबिक राज्यपाल आनंदीबेन दिन के करीब 1 बजे मंदिर परिसर में पहुंची।

इस दौरान कार्यपालन अधिकारी व पुनासा एसडीएम शिवम प्रजापति ने उनका औपचारिक स्वागत किया। मंदिर के पुजारी पंडित डंकेश्वर दीक्षित और पंडित दीपक जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक व पूजन कराया।

शाल व प्रसाद भेंट कर किया सम्मान

पूजा संम्पन्न होने के बाद राज्यपाल काफी देर तक श्रद्धा भाव में लीन रहीं। वहीं मंदिर समिति ने शाल व प्रसाद भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। मंदिर परिसर में राज्यपाल के पहुंचने से पहले सभी तरीके के सुरक्षा इंतजाम किए गए। स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। वहीं आम श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।

प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

बीते दिन पहले राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल भोपाल में थी। यहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मिलकर भोपाल हाट में क्राफ्टरूट्स हस्तशिल्प प्रदर्शनी का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। राज्यपाल जी ने इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

Updated on:
30 May 2025 05:13 pm
Published on:
30 May 2025 03:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर