25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

Video- खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर ढाई क्विंटल फूलों से खेली होली

-खाटू श्याम के भजनों पर महिलाओं के महापौर भी झूमीं

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Mar 03, 2023

खंडवा.
खाटू श्याम बाबा के भक्तों द्वारा जन्मोत्सव पर रंगभरी ग्यारस फाग उत्सव मनाया गया। गौतम नगर में श्याम भक्त प्रमिला पूनमचंद्र शर्मा द्वारा खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। रात 9 बजे से आयोजन शुरू हुआ। महिलाओं ने राधा-कृष्ण रूप में ढाई क्विंटल फूलों से होली खेली। गौतम नगर स्थित श्री श्याम कृपा में रंगभरी ग्यारस का यह 35वां वर्ष था। आयोजन में गायक मयूर त्रिपाठी के भजनों पर देर रात तक भक्त झूमते रहे। यहां महापौर अमृता अमर यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने एक दूसरे पर फूल बरसाए। साथ ही भजनों पर नृत्य की प्रस्तुति भी दी। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं व श्याम भक्त परिवार उपस्थित रहे।
खाटू श्याम बाबा की कथा का हुआ आयोजन
खंडवा. जीवन में हर दुखी के सहारे के रूप में पूज्य हैं भगवान खाटू श्याम। वनवास के समय पांडव भटकते-भटकते राक्षस हैडंब के क्षेत्र में चले जाते है। यह देखकर हैडंब पांडवों पर हमला करता है। भीम हैडंब से युद्ध करता है। जिसमें उसका वध हो जाता है। हैडंब की बहन हिडिंबा भी भीम से युद्ध करती है उसमें वह हार जाती है। हार के बाद भीम को हिडिंबा अपना पति मान लेती है। हिडिंबा और भीम से घटोत्कच का जन्म होता है। बाद में घटोत्कच मोरनी से हुआ। जिनसे बारबरी का जन्म हुआ।
यह बात जसवाड़ी रोड पर आयोजित खाटू श्याम की कथा के दूसरे दिन पं. बृज भूषण आचार्य ने कही। दूसरे दिन की कथा में जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पूरे पांडाल को गुब्बारे और फूलों से सजाया गया। इस दौरान गुलाल और फूलों से भक्तों ने झूमते हुए भगवान खाटू श्याम का जन्म उत्सव मनाया। इस अवसर पर मुख्य यजमान श्याम कवर गुलाबसिंह तोमर, आयोजक विजेता अजयसिंह शक्तावत, सतनामसिंह होरा, पारस गोरे, सतपाल तोमर, अशोक पालीवाल, ज्योति होरा, रत्ना वर्मा, लालिता राजोरिया, पिंकी बाहेती सहित अन्य भक्त उपस्थिति थे।