29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

Video- फूल बरसाकर जमकर नाचीं महिलाएं -khatu shyam

रंगभरी एकादशी पर मनाया फागोत्सव-खाटू श्याम बाबा के भजनों का भी हुआ आयोजन

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Mar 04, 2023

खंडवा.
होली के पर्व और खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव रंगभरी एकादशी पर शहर में कई आयोजन हुए। महादेवी नगर में खंडेलवाल ब्राह्मण समाज, रामनगर और महादेवी महिला मंडल ने संयुक्त आयोजन कर फागोत्सव मनाया। इस अवसर पर फूलों की होली भी खेली गई। साथ ही खाटू श्याम बाबा की भजन संध्या का आयोजन भी हुआ।
फाग महोत्सव में मीना संजय शर्मा, माया यादव, पूजा शर्मा, गायत्री दशोरे, सोनू कसेरा, शीतल रघुवंशी, शकुंतला रघुवंशी रामनगर, शीतल बैस, शारदा बन्छोड़, कोमल आंधले, गायत्री शर्मा देवास, रश्मि चोलकर, अनु शर्मा, मीना शर्मा, संगीता शर्मा, रेखा शर्मा, इन्दू शर्मा, रूपाली शर्मा, कल्पना शर्मा सहित सभी महिला मंडल सदस्य उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सभी ने स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और नारी सशक्तिकरण के प्रयास और आत्मनिर्भरता की शपथ ली।
मुनिबाबा मंदिर में हुई पुष्प वर्षा
बजरंग चौक स्थित मुनि बाबा मंदिर में महिला मंडल द्वारा संगीतमय भजनों के साथ फाग उत्सव मनाया गया। एक दूसरे पर पुष्प वर्षा करते हुए रंग गुलाल की होली खेली गई। साथ ही राधा कृष्ण भगवान को भी रंग गुलाल लगाया गया। अंत में पं. नवीन शर्मा द्वारा प्रसादी का वितरण किया गया।
कृष्ण भक्ति से सराबोर हुए श्रद्धालु
खंडवा. भंडारिया रोड स्थित रामेंद्रग्रीन कॉलोनी में श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धालु कृष्ण भक्ति से सराबोर हो गए। शुक्रवार को कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ भगवान वामन रूप का वर्णन हुआ। कथा वाचक आचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का वृतांत बताया, वैसे ही भक्त झूम उठे। बाल कृष्ण रूपी बालक को वासूदेव रूपी यजमान पंडाल में लेकर पहुंचे तो जय कन्हैया लाल की… से पंडाल गूंज उठा।