14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक की टक्कर लगते ही धूं-धूंकर जल उठा ट्रक

-इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर भेरुघाट पर हुई घटना, 25 मवेशी जले

less than 1 minute read
Google source verification

image

Editorial Khandwa

Apr 28, 2016

After the incident, the truck dropped off the flam

in khandwa After the incident, the truck dropped off the flames.


खंडवा. इंदौर-इच्छापुर हाईवे स्थित भेरुघाट पर गुरुवार सुबह बाइक की टक्कर से मवेशियों से भरे एक ट्रक में आग लग गई। टक्कर में बाइक सवार दो युवकों ने मौके पर दमतोड़ दिया। वहीं देखते ही देखते ट्रक में लगी आग ने भीषण रूप ले लिया। जिससे ट्रक में भरे करीब 25 मवेशियों की जलकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार दो भाई खंडवा से इंदौर की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान भेरुघाट के मोड पर बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। घटना में धर्मेन्द्र पिता बागसिंह और महेश पिता बाग सिंह निवासी ग्राम मोहनपुर पंधाना की मौत हो गई। मृतक वर्तमान में इंदौर की श्रद्धाधाम कालोनी में रह रहे थे।
डीजल टैंक फटने से लगी आग
बताया जा रहा है कि बाइक ट्रक के डीजल टैंक से टकराई। जिससे डीजल टैंक फूट गया और इसी दौरान चींगारी उठने से ट्रक में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि ट्रक में भरे मवेशियों की जलकर मौत हो गई।
वहीं ट्रक पूरी तरह जल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक में आग लगी देख ट्रक ड्रायवर व हेल्पर मौके से भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फोटो- घटना के बाद आग की लपटों से गिरा ट्रक।