31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी ने डॉक्टर पति के खिलाफ लिखाई प्रताड़ना की रिपोर्ट

पति- पत्नी दोनों हैं जिले के नामी डॉक्टर, पति पर मानसिक, शारीरिक प्रताड़ना देने का आरोप
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Dheerendra Kumar Gupta

•

Updated: 5 May 2023, 11:44 AM IST

Wife wrote harassment report against doctor husband

Wife wrote harassment report against doctor husband

खंडवा. शहर के नामी डॉक्टर दम्पति के बीच चल रहे आपसी विवाद की बात अब पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हो गई है। महिला डॉक्टर ने अपने डॉक्टर पति के खिलाफ मानसिक और शरीरिक प्रताड़ना देने की रिपोर्ट महिला थाना में दर्ज कराई है। आरोप यह भी है कि गाली गलौज, मारपीट करते हुए पति ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर डॉ. रूपलता पटेल के बयान दर्ज करते हुए डॉ. मलिकेंद्र पटेल के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पति ने मुक्के मारकर पीटा
डॉ. रूपलता पटेल निवासी 82 सेक्टर, 3 लवकुश नगर खंडवा ने पुलिस को बताया कि दीनदयाल पुरम खंडवा के एचआइजी 35 में रहने वाले उनके पति डॉ. मलिकेंद्र पटेल 1 मई 2013 से प्रताडि़त कर रहे हैं। हाल ही में गाली गलौज, मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। इस शिकायत पर आइपीसी की धारा 498ए, 294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पहले हुए थे घर से लापता
पति- पत्नी के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा है। इस विवाद में एक अन्य महिला का नाम भी सामने आ चुका। कुछ समय पहले ही डॉ. मलिकेंद्र लापता हो गए थे। तब उनकी गुमशुदगी डॉ. रूपलता ने थाना मोघट रोड में दर्ज कराई थी। इस दौरान थाने के बाहर ही उक्त महिला से डॉ. रूपलता का झगड़ा हुआ था और मारपीट तक हो गई थी। गुमशुदगी दर्ज होने के कुछ समय बाद वह वापस आए और पुलिस को सूचना देकर घर चले गए थे। अब दोनों के बीच फिर विवाद उपजा है जो महिला थाने पहुंच गया।