31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

…यहां बिना डिग्री के डॉक्टर देते हैं हार्निया, गुप्त रोग की दवाई

खानापूर्ति के लिए अप्रशिक्षित डॉक्टरों पर कार्रवाई, तीन घंटे में मिला सिर्फ एक खबर मिलते ही भागे, कार्रवाई के लिए दूसरी टीम भटकती रही
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Pushpendra Sahu

•

Updated: 19 Dec 2017, 12:29 PM IST

without degree a bogus Doctor

without degree a bogus Doctor

खंडवा (पत्रिका). जिले में अप्रशिक्षित डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे है। स्वास्थ्य विभाग की सुस्त कार्रवाई के चलते ये लोग मरीजों का इलाज करने के साथ चीर फाड़ तक कर रहे है। इनके खिलाफ सोमवार शाम ५ बजे से शुरू हुई कार्रवाई तीन घंटे तक चली लेकिन दो टीम को सिर्फ एक ही अप्रशिक्षित डॉक्टर इलाज करते मिल सका। कार्रवाई की सूचना लीक होने से दूसरी टीम कार्रवाई के लिए भटकती ही रही।
शाम ५ बजे कहारवाड़ी स्थित मां साधना क्लिीनिक पर अप्रशिक्षित बंगाली डॉक्टर पीके बौधे पर कार्रवाई की गई। अप्रशिक्षित डॉक्टर हार्निया, गुप्त रोग सहित फिश्चुला और अन्य रोगों का इलाज कर दवाई दे रहा था। टीम को एलोपैथी की दवाई सहित सर्जिकल ब्लेड मिली है। टीम में प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संतोष श्रीवास्तव सहित सीएमएचो कार्यलय से मेहबूब खान सहित अन्य मौजूद थे। डॉक्टर के क्लिीनिक से कोई डिग्री नहीं मिली है। डॉक्टर ने कुछ जाली प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए जिनकी जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान मौके से मरीज का इलाज करते हुए पकड़ा है।
दवाईयां, ब्लेड मिले
क्लिीनिक से सर्जिकल ब्लेड, सिरिंज, क्लिीनिकल स्प्रिट, अस्थमा, सहित अन्य दवाइयां मिली है। डॉक्टर का एमपी मेडिकल काउंसिल में कोई भी पंजीयन नहीं है। अप्रशिक्षित डॉक्टर ने मेडिकल काउंसिल इंडिया के सर्टिफिकेट प्रस्तुत कर गुमराह किया। टीम ने २६ प्रकार की दवाई सहित अन्य आयटम जब्त किए है।
बंद मिले क्लीनिक
मौके पर पहुंची टीम को कुछ क्लीनिक बंद मिले तो कोई माके पर मौजूद नहीं मिला। कार्रवाई के लिए पहुंची दूसरी टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक करीब १५ डॉक्टरों के नाम लिस्ट में शामिल थे लेकिन कुछ डॉक्टर यहां से बाहर चले गए है।

एफआईआर दर्ज
अप्रशिक्षित डॉक्टर के खिलाफ एमपी मेडिकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया है। आरोपित डॉक्टर के खिलाफ डिग्री नहीं होने व एेलोपैथी के साथ सर्जिकल ब्लेड सहित अन्य सामग्री जब्त कर केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

कलेक्टर के आदेश पर कार्रवाई
कलेक्टर अभिषेक सिंह ने अप्रशिक्षित डॉक्टरों पर कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग की सुस्ती पर फटकार लगाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। टीएल बैठक के बाद कार्रवाई पर निकले अमले को सिर्फ एक ही डॉक्टर मिला। उन्होंने सभी एसडीएम अपने क्षेत्र के में चिकित्सा अधिकारी के साथ अप्रशिक्षित डॉक्टरों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

एक डॉक्टर पर कार्रवाई हुई है

सूचना किसी को नहीं मिल सकती। कार्रवाई के आदेश मिलने के बाद टीम को तैयार कर भेजा था। एक डॉक्टर पर कार्रवाई हुई है। अब तक सूचना के मुताबिक करीब १५ डॉक्टर इस तरह से काम कर रहे है। आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
डॉ.रतनलाल खंडेलवाल, सीएमएचओ