
गौरीकुंज सभागृह में सुषमा स्वराज सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
खंडवा. भाजपा महिला मोर्चा द्वारा गुरुवार को गौरीकुंज सभागृह में सुषमा स्वराज सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को यहां सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी माया पटेल ने कहा सुषमा स्वराज महिला शक्ति का प्रतीक है। अपने दबंग व्यक्तित्व के चलते विदेश मंत्री रहते हुए उन्होंने कई कड़े निर्णय लिए। वह हम सभी मातृशक्ति के लिए प्रेरणादायक है।
समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंदु दुबे ने की। मुख्य अतिथि महापौर अमृता अमर यादव, पूर्व जिपं अध्यक्ष बुरहानपुर जयश्री पाटिल, विधायक राम दांगोरे रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में उपासना देसाई और ईशानी माथुर ने नृत्य की प्रस्तुति दी। महापौर अमृता यादव, विधायक राम दांगोरे ने भी संबोधित किया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर साध्वी साक्षी, हंसमुख जोशी, दीपमाला रावत, भावना गौर, शबनम शाह, अंजली , मंगला भागवत, जीवनलता खेड़े, नेहा यादव, ङ्क्षरकू राठौर, मनोनिता मुखर्जी, वंदना जाधव, ज्योति यादव, निहारिका बंसल, भारती पाराशर, स्वप्निल जैन, अनीता पिल्ले एवं मनीषा पाटिल सम्मानित हुईं। संचालन राजश्री शर्मा और आभार श्रुति जैन व रोशनी गोलकर ने माना। कार्यक्रम प्रभारी ममता बोरसे, उपाध्यक्ष चारू मंगल यादव, रंजना शर्मा, प्रीति वर्मा, मंजू यादव, सीमा भावसार, अंजना निकालजे, मीना गिरी, ङ्क्षपकी राठौर, अंजलि ङ्क्षसह चौहान, संध्या पांडे, निशा अग्रवाल, जयश्री पवार, ज्योति दशोरे सहित महिला मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
अक्षय तृतीया पर मनाएंगे मंदिर का स्थापना दिवस
घासपुरा स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर का 45वां स्थापना दिवस अक्षय तृतीया 22 अप्रेल को मनाया जाएगा। स्थापना दिवस पर प्रात: 7 बजे नित्य पूजन के साथ अभिषेक, शांतिधारा के उपरांत विश्व शांति एवं सर्व कल्याण के लिए 64 रिद्धि मंडल विधान की पूजा-अर्चना अघ्र्य चढ़ाकर की जाएगी। प्रात: 9 बजे मंदिर के बाहर इक्षु रस की प्रभावना वितरित होगी। 10 बजे मां त्रिशला पाठशाला के बच्चों के द्वारा लायंस भवन सराओगी जैन धर्मशाला के पीछे सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आइए करें अपने मन की बात अपनों से कार्यक्रम भी होगा। समाज अध्यक्ष दिलीप पहाडिय़ा, सचिव सुनील जैन ने पुण्य लाभ लेने का अनुरोध किया।
Published on:
21 Apr 2023 12:26 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
