24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवैध शराब को लेकर महिलाएं लामबद्ध… लगाए नारे बंद करो-बंद करो, गांव में कच्ची-पक्की शराब बंद करो

-दो गांवों की महिलाएं पहुंचीं कलेक्ट्रेट, अवैध शराब पर रोक लगाने की मांग -पहले भी कई बार हो चुका महिलाओं का विरोध प्रदर्शन, आज तक नहीं हुई कोई कार्रवाई
2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Jun 24, 2026

illegal wine

खंडवा. अवैध शराब को लेकर शिकायत करने पहुंची ग्राम जामठी की महिलाएं।

बंद करो-बंद करो, गांव में कच्ची-पक्की शराब बेचना बंद करो। अवैध शराब कर रही गांव को खराब, जैसे नारों से मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर गूंज उठा। अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा खोलकर दो गांवों की महिलाएं कलेक्टर से गुहार लगाने पहुंची। इन महिलाओं की एक ही मांग थी कि गांव में कैसी भी शराब की बिक्री को बंद कराया जाए, अन्यथा कभी भी गांव में बड़ी घटना अवैध शराब बेचने वाले कारित कर सकते है।

अवैध शराब कारोबारी धमकाते

ग्राम पंचायत बोरगांव बुजुर्ग के गांव जामठी से आई महिलाओं ने कहा कि अवैध शराब के कारण गांव में रोज विवाद की स्थिति हो रही है। हम महिलाएं आवाज उठाती हैं तो अवैध शराब कारोबारी, हमसे ही विवाद करते है। कभी भी हमारे साथ अप्रिय घटना हो सकती है। अवैध शराब के कारोबार में लिप्त पुरुष/महिलाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

watch video

समिति बनाकर रोक रही अवैध शराब का कारोबार

गांव में महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए संयक्त महिला समिति भी बनाई है। समिति की जिलाध्यक्ष ममता मोरे ने बताया कि अवैध शराब बेचने वाले साफ कहते है कि हम तो पुलिस की निगरानी में शराब बेचते है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होना चाहिए।

किराना दुकानों पर बिक रही शराब

वहीं, ग्राम माकरला से आई समिति की महिलाओं ने बताया कि आबकारी विभाग गांव में बन रही कच्ची शराब को लेकर तो यदा-कदा कार्रवाई करता है, लेकिन किराना दुकानों, घरों में बिक रही शराब को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। ठेके से लोग शराब लाकर गांव में बेच रहे है। पुरुष शराब पीकर घरों में मारपीट करते है, छोटे बच्चों का स्कूल जाना तक छूट गया है।

बच्चे तक पीने लगेे शराब

महिलाओं ने बताया कि किशोरावस्था में पहुंचे बच्चे भी बड़ों को देखकर शराब के जाल में फंस रहे है। घर की महिलाओं को खेतों में मजदूरी कर अपना परिवार पालन पोषण करना पड़ रहा है। अवैध शराब की रोकथाम समय पर नहीं की गई तो पूरा गांव नशे की आगोश में आ जाएगा। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि अवैध शराब को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आगामी दिनों में बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा।