
Minister Vijay Shah on Mamta Banerjee- मंत्री विजय शाह ने बिना नाम लिए बंगाल की पूर्व सीएम पर साधा निशाना (फोटो सोर्स- Patrika)
Minister Vijay Shah Targets Mamata Banerjee: भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह ने अब खंडवा में आयोजित योग दिवस के कार्यक्रम में अब ममता बनर्जी पर बिना नाम लिए निशाना साधा। विवादित टिप्पणियों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर परोक्ष रूप से निशाना साधा। उन्होंने बिना नाम लिए ममता को 'गंदी मछली' बता दिया। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि 'टाइगर अभी जिंदा है।'
मंत्री विजय शाह ने कहा कि हमने बचपन में पढ़ा था कि एक मछली पूरे तालाब को गंदा कर देती है। हमने भी मछली पालन शुरू किया है। यदि एक मछली मर जाए तो पूरे तालाब की मछलियां उसके प्रभाव में आ जाती है। इसलिए सड़ी हई मछली को तालाब से बाहर कर दिया गया, जिससे तालाब का पानी साफ और अच्छा हो जाएगा। दरअसल, मंत्री शाह कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित योग दिवस कार्यक्रम के संदर्भ में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मंत्री शाह ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है। उन्होंने लोगों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नियमित योग से शरीर निरोग रहता है और व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकता है।
सामूहिक योग अभ्यास में मंत्री शाह टाइगर प्रिंट टी-शर्ट पहनकर शामिल हुए। दोनों घुटनों का प्रत्यारोपण (ट्रांसप्लांट) होने के कारण उन्होंने सोफे पर बैठकर ही योग और प्राणायाम किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की। उनके विशेष टी-शर्ट गेटअप को लेकर लोगों ने सेल्फी भी ली। जब मीडिया ने इस पर सवाल किया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, टाइगर अभी जिंदा है।
मंत्री विजय शाह भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कानूनी विवादों में घिर चुके हैं। इससे पहले वे झाबुआ में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री की पत्नी के संदर्भ में की गई टिप्पणी को लेकर भी राजनीतिक विवादों में रहे। वर्ष 2023 में अभिनेत्री विद्या बालन को लेकर दिए गए बयान पर भी उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी वे अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं।
Updated on:
22 Jun 2026 03:42 pm
Published on:
22 Jun 2026 03:26 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
