21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

महिलाओं ने खेल में दिखाया हुनर

खेल और युवा कल्याण विभाग का आयोजन

Google source verification

खंडवा. खेल और युवा कल्याण विभाग ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 17 मार्च को खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। विकासखण्ड एवं जिला मुख्यालय पर हुई प्रतियोगिता में महिलाओं बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। खेल की अलग अलग विधाओं में कराई गई इस प्रतियोगिता में रस्साकसी में नौ टीम ने हिस्सा लिया। जिसमें पुलिस विभाग महिला टीम, प्रशासन, जिला कबड्डी संघ, जीडीसी कॉलेज, केन्द्रीय विद्यालय की टीम ने भागीदारी की। इसमें पुलिस महिला टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं पुलिस परिवार महिला टीम द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी में पांच टीम ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान पर जिला कबड्डी संघ की टीम रही और द्वितीय स्थान पुलिस महिला टीम ने प्राप्त किया। खेल प्रतियोगिता के इस आयोजन के दौरान अक्षा सिद्धीकी, शेख सानिया एवं मारिया अंजुम को शूटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में एडिशनल एसपी सीमा अलावा रहीं। नगर एवं ग्राम निवेश विभाग से कविता नागर, नेहरू युवा केन्द्र से पूजा कौशिक, जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन अमीन अहमद ने किया गया। जबकि प्रतियोगिता का समापन होने पर खिलाडि़यों और अतिथियों का आभार व्यक्त जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि खेल के प्रति महिलाओं की रुचि बढ़ाने और महिला खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन करने के लिए यह आयोजन किया गया है। आने वाले समय में भी इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं महिलाओं के लिए आयोजित की जाएंगे। जिसमें जिला एवं विकासखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाडि़यों को समानित भी किया जाएगा।