22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

6 साल के मासूम के अपहरण से फैली सनसनी, बदमाशों पर घोषित हुआ 10 हजार का इनाम

Child Kidnapping Case : खंगवाड़ा गांव में एक 6 साल के मासूम बच्चे प्रदीप किराड़े के अपहरण का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने किडनैपर्स पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Child Kidnapping Case

मासूम के अपहरण से फैली सनसनी (Photo Source- Patrika)

Child Kidnapping Case :मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सनावद थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले खंगवाड़ा गांव में एक 6 साल के मासूम बच्चे प्रदीप किराड़े के अपहरण का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि, जिस समय मासूम बच्चा अपने दोस्तों के साथ सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश पीछे से आए और बच्चे को जबरन उठाकर फरार हो गए।

अपहरण की घटना ने न सिर्फ पूरे इलाके में बल्कि अबतक पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी बच्चे का अबतक कहीं कोई सुराग नही लग सका है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 137(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है।

10 हजार का इनाम घोषित

मामले की गंभीरता को देखते हुए खरगोन एसपी रविन्द्र वर्मा ने अपहरणकर्ताओं का सुराग या ठोस जानकारी देने वाले पर 10 हजार रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है। फिलहाल, पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

तलाश में जुटी पुलिस

वहीं, दूसरी तरफ मासूम बच्चे के परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के जरिए अपहरणकर्ताओं तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।