खरगोन

भाजपा नेता की सड़क दुर्घटना में मौत, तिरंगा यात्रा में जाते समय कार ने मारी टक्कर

BJP leader dies in road accident: मध्य प्रदेश भाजपा नेता नवीन कुशवाह की शनिवार सुबह मंडलेश्वर रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई। तिरंगा यात्रा में शामिल होने जाते वक्त बाइक को कार ने टक्कर मारी।

less than 1 minute read
May 18, 2025

Tiranga Yatra: खरगोन के कसरावद में मंडलेश्वर रोड पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में भाजपा नेता बुथ अध्यक्ष व पूर्व मंडल मीडिया संयोजक नवीन कुशवाह निवासी महेश्वर की मौत हो गई। कुशवाह बाइक पर सवार होकर खरगोन में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए महेश्वर से खरगोन की ओर आ रहे थे। इसी दौरान कसरावद में मंडलेश्वर की ओर जा रही एक कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए कुशवाह को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। नितिन का तीन वर्ष का बेटा है।

कार ने सामने मारी टक्कर

कसरावद थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन ने बताया कि मंडलेश्वर-कसरावद मार्ग पर बायोरे के सामने कुशवाह बाइक और एक आर्टिगा कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में नवीन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसरावद लाए। जहां से डॉक्टरों ने खरगोन रेफर किया था। परिजन उन्हें धामनोद के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंतेष्टि महेश्वर घाट पर की गई। इस दौरान विधायक राजकुमार मेव, मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल, मंडलेश्वर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार, महेश्वर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गजराज यादव, मंडलेश्वर परिषद अध्यक्ष विश्वदीप मोयदे, भूरेसिंह पटेल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Updated on:
18 May 2025 12:59 pm
Published on:
18 May 2025 10:08 am
Also Read
View All

अगली खबर