
Cabinet Meeting
Cabinet Meeting : महेश्वर में नर्मदा नदी के किनारे बने हेरिटेज परिसर में 24 जनवरी को होने वाली मंत्री परिषद की बैठक की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। यह बैठक महेश्वर में दूसरी बार 22 साल बाद होने जा रही है। जिस स्थल पर बैठक हो रही है सभागार का प्रवेश द्वार महेश्वर के किला का स्वरूप और मुख्य बैठक स्थल मां अहिल्यादेवी के दरबार के रूप में बनाया गया है। प्रदेश सरकार के मंत्री प्लायवुड की बनी दीवारों के बीच विकास की योजनाओं पर मंथन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) के लिए आवास नंबर तीन बनाया गया है। इसी तरह 30 मंत्रियों के लिए अलग-अलग रूम बनाए गए हैं।
मंत्रियों के रूम के बीचोबीच मंत्री परिषद की बैठक के लिए हाल बनाया है। कैबिनेट हाल में 6 एलइडी और एक बड़ी स्क्रीन लगाई है। बैठक हाल के ठीक बगल में नदी के छोर पर खरगोन वैभव हॉल बनाया है। इस हाल में मंत्रियों के लंच और डिनर की व्यवस्था की गई है। प्रवेश गेट पर वेटिंग हॉल इसमें महेश्वर के साथ ही जिले और योजनाओं की जानकारी के बोर्ड लगाए गए हैं। कैबिनेट सभागार के ठीक सामने प्रेस वार्ता के लिए हॉल बनाया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए 800 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। कार्यस्थल पर 500 से अधिक खरगोन सहित आसपास जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। खरगोन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बताया मुख्यमंत्री कैबिनेट बैठक की तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह से मां अहिल्यादेवी के दरबार के स्वरूप को उतारने की कोशिश की है। सुरक्षा आदि की पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के साथ मक्का की रोटी और अमाड़ी की भाजी का स्वाद चखेंगे। वैसे खरगोन का मुख्य व्यंजन व्यंजन दाल-बाटी है, यह निमाड़ का भी एक प्रमुख व्यंजन है, पूरण-पोली भी इस क्षेत्र के लोकप्रिय व्यंजन हैं।
Published on:
24 Jan 2025 08:35 am
बड़ी खबरें
View Allखरगोन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
