13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले में बांटे 165853 उज्जवला गैस कनेक्शन, उपयोग करने में डरती हैं महिलाएं, देंगे प्रशिक्षण

पहली खाद्य सुरक्षा सतर्कता बैठक में महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से लिया निर्णय

2 min read
Google source verification
जिले में बांटे 165853 उज्जवला गैस कनेक्शन, उपयोग करने में डरती हैं महिलाएं, देंगे प्रशिक्षण

खाद्य सुरक्षा सतर्कता बैठक में योजनाओं पर मंथन

खरगोन घरेलु कामगाजी महिलाओं को चूल्हे पर भोजन न बनाना पड़े इसके लिए सरकार ने जिले में 1 लाख 65 हजार 853 हितग्राहियों को उज्जवला गैस कनेक्शन दिया। लेकिन इन कनेक्शन का उपयोग करने में महिलाएं कतराती है। उन्हें सुरक्षा को लेकर डर बना रहता है। कई बार तो रिफिल बदलने में भी उन्हें डर लगता है। ऐसे में योजना सार्थक होती नजर नहीं आ रही। इस समस्या को खत्म करने के लिए अब महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह निर्णय बुधवार को जिला पंचायत सभागृह में पहली बार हुई जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा सतर्कता समिति की बैठक लिया गया। भीकनगांव विधायक झूमा सोलंकी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें खाद्य विभाग, स्वास्थ्य व महिला बाल विकास से जुड़ी योजनाओं पर भी मंथन हुआ। विधायक सोलंकी ने कहा- अब तक जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनांतर्गत दिए गए गैस कनेक्शन में महिलाएं खुद असुरक्षित महसूस करती है। खासकर ऐसे गांव में जहां उन्हें पहली बार ही गैस पर भोजन बनाना है। ग्रामीण महिलाएं गैस टंकी बदलने में भी सक्षम नहीं है। ऐसी स्थिति में उन्हें प्रशिक्षण दिया जाना आवश्यक होगा। विधायक के सुझाव पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीराम जमरे ने बताया ग्रामीण महिलाओं को कंपनियों व एजेंसी के सहयोग से प्रशिक्षण देंगे।
शासकीय भवनविहीन आंगनवाडिय़ों को किया जाए चिन्हित
बैठक में समिति अध्यक्ष सोलंकी ने निर्देश दिए कि जिले में संचालित आंगनवाडिय़ों की वस्तुस्थिति का आंकलन किया जाए। जितनी भी आंगनवाडिय़ों शासकीय भवनों में संचालित नहीं हो रही है, उन्हेें चिन्हित करें और सरकारी भवनों में संचालित करने की कार्रवाई की जाए।
इन मुद्दों पर भी हुई बात
बैठक में कुपोषण, स्वसहायता समुहों को दी जाने वाली खाद्य सामग्री, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ डीएस रणदा, सीएमएचओ डॉ. रजनी डावर, शहरी परियोजना अधिकारी आशा भंडारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी रत्ना शर्मा, नपा स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चित्ते आदि मौजूद थे।