खरगोन

मोनालिसा की फिल्म पर डायरेक्टर सनोज मिश्रा का बड़ा ऐलान, जेल से छूटकर आए एमपी

Monalisa- एमपी के खरगोन की वायरल गर्ल मोनालिसा के लिए अच्छी खबर आई है। उनकी फिल्म की शूटिंग जल्द शुरु होनेवाली है।

less than 1 minute read
Jun 28, 2025
Director Sanoj Mishra's big announcement on Monalisa's film- image- patrika

Monalisa- एमपी के खरगोन की वायरल गर्ल मोनालिसा के लिए अच्छी खबर आई है। उनकी फिल्म की शूटिंग जल्द शुरु होनेवाली है। फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा ने मीडिया से यह बात कही है। वे दुष्कर्म के केस में जेल में बंद थे। रिहा होते ही सनोज मिश्रा एमपी आए और खरगोन के महेश्वर ​में मोनालिसा के घर पहुंचे। वे पहले उज्जैन गए जहां महाकाल के दर्शन करने के बाद महेश्वर आए और मोनालिसा के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने राजनेता और प्रोड्यूसर वसीम रिजवी पर आरोप लगाया कि उसने मुझ पर रेप का झूठा केस दर्ज कराकर जेल भिजवाया ताकि फिल्म न बन पाए। ऐसे समय में मोनालिसा के परिवार ने मेरा भरपूर साथ दिया।

म्यूजिक वीडियो 'सादगी' रिलीज हुआ जोकि खासी सुर्खियों बटोर रहा

डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने 'द डायरी ऑफ़ मणिपुर' फिल्म की घोषणा की है जिसमें मोनालिसा की मुख्य भूमिका है। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। सनोज मिश्रा के मुताबिक 'द डायरी ऑफ़ मणिपुर' में मोनालिसा का रोल बेहद अहम है। बता दें कि हाल ही में मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो 'सादगी' रिलीज हुआ है जोकि खासी सुर्खियों बटोर रहा है।

डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कहा कि नए हालात में मोनालिसा के परिजनों से बात करना जरूरी था। उन्होंने बताया कि फिल्म के लिए मोनालिसा की ट्रेनिंग की कई महीने से तैयारी कर रहा था लेकिन इसके पहले ही कुछ लोगों ने गंदगी फैला दी। उन्होंने मोनालिसा की मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने 6 माह का काम 4 माह में करके दिखा दिया। मोनालिसा उनके गुरुकुल में ही रहकर ट्रेनिंग ले रही थी।

Published on:
28 Jun 2025 07:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर