
महेश्वर (खरगोन)। खरगोन जिले (khargone district) में स्थित नर्मदा की लहरों में केनो सलालम नेशनल चैंपियन की शुरुआत सोमवार को हो गई। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने सुबह सहस्रधारा में कार्यक्रम में फीता काटा और तिरंगा बलून को आसमान में उड़ाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में दोपहर में यशोधरा राजे सिंधिया भी मौजूद हैं।
मध्यप्रदेश के कई शहरों में खेलो इंडिया की धूम है। निमाड़ अंचल के महेश्वर में नर्मदा नदी की लहरों पर अंडर 18 में महिला वर्ग की प्रतियोगिता हुई, जिसमें 9 राज्यों की खिलाड़ी शामिल हुई। इन खिलाड़ियों ने नर्मदा की सहस्रधारा में अपना हुनर दिखाया। भोपाल अकेडमी की मानसी बाधम ने सबसे कम समय (128.596 सेकंड) में गेट पार कर गोल्ड मेडल जीता। दूसरे नंबर पर हरियाणा की प्रीति पाल रही, जिसे सिल्वर मेडल मिला। जबकि तीसरे नबर पर कर्नाटक की धृति मारिया रही, उन्हें ब्रांज मेडल मिला।
सहस्रधारा से सीधा प्रसारण
इधर, महेश्वर में चल रही इस प्रतियोगिता का लुत्फ सीधे घर बैठे लिया जा सकेगा। इससका सीधा प्रसारण जनसंपर्क की वेबसाइट पर किया जा रहा है। कलेक्टर खरगौन के फेसबुक और ट्वीटर अकाउंट पर भी इसे लाइव देखा जा सकता है।
ऐसी है व्यवस्थाएं
सहस्त्रधारा में करीब 150.200 मीटर की दूरी पर कुल 18 गेट हवा में टांगे गए हैं। 12 गेट बहते पानी की दिशा में है। इनका रंग हरा, सफेद और 6 गेट बहाव के विपरीत बनाए गए हैं। इनका रंग लाल और सफेद पट्टी में रखा गया है। इन गेट्स को टफ करने पर 2 सैकंडर की पेनल्टी और गेट को मिस करने पर 50 सैकंडर की पेनल्टी होगी। जिस खिलाड़ी का सबसे कम समय होगा वो मेडल्स का हकदार होगा।
Updated on:
06 Feb 2023 02:58 pm
Published on:
06 Feb 2023 02:55 pm
बड़ी खबरें
View Allखरगोन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
