10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिर्च महोत्सव में सजी संगीत संध्या की महफिल, आर्केस्ट्रा की धुन पर कृषि मंत्री ने भी दिखाया गायकी का हुनर

मंत्री ने गाया ये जवानी है दिवानी गीत , अमित गुप्ता ने गीतों से बांधा समां

less than 1 minute read
Google source verification
मिर्च महोत्सव में सजी संगीत संध्या की महफिल, आर्केस्ट्रा की धुन पर कृषि मंत्री ने भी दिखाया गायकी का हुनर

मंत्री ने गाया ये जवानी है दिवानी गीत , अमित गुप्ता ने गीतों से बांधा समां

कसरावद कृषि उपज मंडी में आयोजित मिर्च महोत्सव के दूसरे दिन समापन अवसर पर रविवार रात संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इसमें बॉलीवुड सिंगर अमित गुप्ता ने एक से बढ़कर प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। कृषि मंत्री सचिन यादव भी खुद को नहीं रोक पाए। हाथ में माईक थामा और अपने ही 1970 में किशोर कुमार का जवानी. दीवानी फिल्म में गाया यादगार गीत ये जवानी, है दीवानी। ओ मेरी रानी देख जरा पीछे मुड़के, गीली गीली अप्पा गाना सुनाया। मंत्री के इस हुनर को देख उपस्थित श्रोताओं ने भी तालियों की गडग़ड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। कई लोग वन्स मोर, वन्स मोर की आवाजें भी लगाते रहे। रात लगभग 9.30 बजे सिंगर अमित गुप्ता ने मंच पर इंट्री ली, सुरीली आवाज और आर्केस्ट्र्र के धमाकेदार संगीत पर उपस्थित श्रोता झूमने पर मजबूर हो गए। गुप्ता ने राधे-राधे सुनाकर खूब तालियां बटोरी। इसके बाद दमा दम मस्त कलंदर बचना ए हसीनों लो में आ गया ये जो मोहब्बत है ये उनका है काम मेरे रश्के कमर तेरी तिरछी नजर...,रात कली एक ख्वाब में आई पल पल दिल के पास तुम रहती हो.. सहित लगातार दो घंटे तक एक से बढ़कर एक गाने सुनाये। सिंगर अमित गुप्ता ने दर्शकों के बीच आकर भी गाने सुनाए। गुप्ता के सुमधुर गीतों पर को भी नाचने व गाने पर मजबूर कर दिया।
तीन घंटे तक चला कार्यक्रम
प्रस्तुतियों के बीच कृषि मंत्री सचिन यादव व पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव
श्रोताओं के साथ झूमे। करीब 3 घंटे से अधिक समय तक चले कार्यकम में नगर सहित आस पास के क्षेत्र के बड़ी संख्या मे श्रोता उपस्थित थे। कार्यकम में राजेंद्र सिंह यादव, अनिल यादव, शेरू यादव, इंदर सिह राठौर, डॉ शिरीष जायसवाल, महेश अग्रवाल मेहरुद्दीन खान, योगेंद्र चोहान, दिलीप पटेल, पप्पू सोनी अमित क्वाड, आदि उपस्थित थे।