खरगोन

खरगोन में चुनावी बैठक में गायब रहनेवाले अफसरों का कटेगा वेतन

खरगोन में शिकायत के बाद चुनाव आयोग द्वारा कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा को हटाने के बाद नवागत कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने शनिवार को पदभार संभाला। कलेक्टर ने आते ही सबसे पहले नर्मदा पूजन किया। पहले ही दिन वे एक्शन में नजर आए। उन्होंने चुनावी काम में लापरवाही दिखाने पर सख्त कार्रवाई की।

less than 1 minute read
Oct 15, 2023
चुनावी काम में लापरवाही दिखाने पर सख्त कार्रवाई

खरगोन में नवागत कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने पदभार संभाला। कलेक्टर ने शनिवार को आते ही सबसे पहले नर्मदा पूजन किया। शिकायत के बाद चुनाव आयोग द्वारा कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा को हटा दिया गया था और कर्मवीर शर्मा को यहां का कलेक्टर नियुक्त किया गया। पद संभालने के बाद पहले ही दिन वे एक्शन में नजर आए। उन्होंने चुनावी काम में लापरवाही दिखाने पर सख्त कार्रवाई की। कुछ अधिकारियों तक पर उन्होंने बेहद सख्ती दिखाई और उनका वेतन काटने का निर्देश दिया।

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने चुनाव कार्यों से जुड़े नोडल अफसरों की बैठक ली और विस चुनाव की समीक्षा की। इस अहम बैठक में छह नोडल अफसर उपस्थित नहीं हुए। इस पर कलेक्टर ने बेहद नाराजगी जताते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन अधिकारियों का एक दिन का वेतन भी कटेगा।

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आचार संहिता के चलते अफसर-कर्मियों के अवकाश प्रतिबंधित रहेंगे। बिना अनुमति अवकाश पर गए या मुख्यालय छोड़ा तो सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी बताया कि अबकि बार विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत 85 प्रतिशत का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री विजय सिंह पंवार, एमपीईबी के कार्यपालन यंत्री, जिला परिवहन अधिकारी रितु अग्रवाल, उप संचालक कृषि मांगीलाल चौहान, सहायक संचालक कृषि प्रकाश ठाकुर, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी पुरुषोत्तम पाटीदार अनुपस्थित थे। इन सभी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इन सभी अधिकारियों के एक दिन का वेतन काटने निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Published on:
15 Oct 2023 02:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर