15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के लिए लड़की देखकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

कसरावद के पास सैलानी घाट में हुआ हादसा, दो अन्य युवक भी घायल

less than 1 minute read
Google source verification

image

Editorial Khandwa

Jan 03, 2017

Incident

Incident

खरगोन.
शादी के लिए लड़की देखकर लौट रहे तीन युवक कसरावद के समीप हादसे का शिकार हो गए। इसमें खरगोन निवासी युवक की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना कसरावद के पास सैलानी घाट में रविवार रात्रि करीब 12 बजे हुई। मृतक की पहचान नूतन नगर निवासी देवेंद्र पिता शिवराम (25) के रूप में की गई। हादसे में देवेंद्र के रिश्तेदार संतोष पिता नानूराम निवासी द्वारकाधाम कॉलोनी इंदौर और भैरव पिता गोवर्धन निवासी जावद (मंदसौर) को गंभीर चोटे आई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों रविवार को धार जिले के ग्राम टवलाई से लड़की देखकर लौट रहे थे। जहां सैलानी घाट में उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से जा भिड़ी। गंभीर चोट लगने पर देवेंद्र ने मौके पर दमतोड़ दिया। दो साथी घायल हुए, जिन्हें रात में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सोमवार को दोनों को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया।