
खरगोन. खरगोन के अधिष्ठाता भगवान सिद्धनाथ महादेव बुधवार सुबह नगर भ्रमण पर निकले। भावसार मोहल्ला स्थित सिद्धनाथ महादेव मंदिर से सुबह पालकी यात्रा से शिवडोले की शुरुआत हुई। इसके बाद भावसार धर्मशाला से भगवान सिद्धनाथ को आकर्षक रथ में बैठाया। इसी के साथ करीब पांच किमी लंबे शिवडोला मार्ग पर भगवान सिद्धनाथ 15 घंटे तक भ्रमण कर भक्तों को दर्शन देने का सिलसिला शुरू हो गया।
आकर्षक ढोल-ताशों और नगाड़ों के साथ ही आकर्षक झांकी, अखाड़े और लोक नृत्य दल शामिल हो रहे हैं। इस दौरान करीब डेढ़ लाख भक्तों के शामिल होने का अनुमान है। शिवभक्तों के स्वागत के लिए विभिन्न सेवा संगठनों द्वारा स्वल्पाहार मंच लगाए गए हैं।
संघ घोष दल भी रहेगा शामिल
इस साल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का घोष दल शिवडोले की अगवानी करेगा। गत साल पालकी यात्रा में इस दल ने भाग लिया था। संघ के नगर प्रचार प्रमुख नीरज भावसार ने बताया कि पहली बार पूरे समय घोष दल शिवडोले में शामिल रहेगा।
- 41 वें वर्ष में निकलेगा शिवडोला
- 25 झिलमिलाती झांकियां
- 11 नृत्य दल आकर्षण का केंद्र होंगे
- 9 अखाड़े भी होगे शामिल
- 65 जगह स्वल्पाहार मंच लगेंगे
- 1-1 ऑकेस्ट्रा और लवाजमा दल भी रहेंगे
शहर में नहीं आ सकेगी बस, चार अस्थाई बस स्टैंड पर पार्किंग
शिवडोले के दौरान शहर में यात्री बसों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इसके लिए यातायात विभाग ने शहर के बाहर चार अस्थाई बस स्टैंड बनाए हैं। शिवडोला बावड़ी बस स्टैंड, गायत्री मंदिर, गजानन सोनी तिराहा समेत बिस्टान रोड से होकर गुजरेगा। इन शहर से बाहर जाने वाले के लिए यात्री बसों को संचालन इन मार्गों से ही होता हैं। यात्रियों के लिए हर आधे घंटे पर निशुल्क बस का संचालन भी होगा। जो यात्रियों को खंडवा, सनावद और बिस्टान क्षेत्र में जाने के लिए अस्थाईबस स्टेंड तक छोड़ेगी। यातायात थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने बताया कि यात्री इन अस्थाईबस स्टैंड तक जाने के लिए ऑटो की मदद भी ले सकते हैं। ऑटो का अधिकतम किराया 60 रुपए निर्धारित किया गया हैं।
इन जगहों पर बनाए अस्थाई बस स्टैंड
कृषि उपज मंडी - शहर से बिस्टान, भगवानपुरा क्षेत्र में जाने वाली बसों को कृषि उपज मंडी में रोका जाएगा।
विद्युत मंडल कार्यालय - शहर से खंडवा-भीकनगांव क्षेत्र में जाने वाली बसों को विद्युत मंडल परिसर में ठहराया जाएगा।
आरटीओ कार्यालय - सनावद और गोगावां क्षेत्र के यात्रियों के लिए आरटीओ कार्यालय में अस्थाईबस स्टैंड बनाया है।
मेला ग्राउंड - कसरावद और जुलवानिया में जाने वाले यात्रियों के लिए नवग्रह मेला ग्राउंड पर अस्थाई बस स्टेंड बनाया है।
Published on:
09 Aug 2017 04:24 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
