महाशिवरात्रि पर महाविवाद
बताया जा रहा है कि सनावद तहसील के छपरा गांव में महाशिवरात्रि के दिन सुबह 9:30 बजे के लगभग शिव मंदिर में गुर्जर समाज की महिलाएं पूजा अर्चना कर रही थी तभी हरिजन समाज की कुछ लड़कियां आरती की थाली लेकर मंदिर में पहुंची। आरोप है कि इसी दौरान पूछा करने पहुंची हरिजन समाज की लड़कियों को गुर्जर समाज के भैयालाल व अन्य लोगों ने मंदिर में अंदर जाने से रोक दिया और धक्का-मुक्की कर बाहर निकालने लगे। तभी पास में ही मौजूद समाज के ही दूसरे युवकों ने इस बात का विरोध किया जिससे बहस होने लगी और धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच पत्थऱ चलने लगे। इस पत्थरबाजी में दोनों पक्षों के 1 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं इस मामले में गुर्जर समाज के भैयालाल का कहना है कि मंदिर में आने जाने की कोई बाध्यता नहीं है लेकिन हरिजन समाज के प्रेमलाल, सुखदेव व चार-पांच युवक शराब के नशे में हाथ में कुल्हाड़ी लेकर महाशिवरात्रि पर मंदिर में घुसने की कोशिश कर रहे थे जिन्हें रोका तो वो विवाद करने लगे और मेरे ऊपर कुल्हाड़ी से हमला करने की कोशिश की, मैंने हाथ से बचाव किया तो कुल्हाड़ी मेरी उंगलियों में लगी और उसके बाद मैंने कुल्हाड़ी छीनकर मंदिर के पास मौजूद पुलिस जवान को दी जिसके बाद पत्थरबाजी शुरु हो गई।