7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खरगोन

वीडियो स्टोरी : जेल में बंद कैदी की मौत के बात बचा बवाल, तोडफ़ोड़, फायरिंग

-मप्र के खरगोन की घटना, मची अफरा-तफरी, परिजन के आरोप अफसरों सहित गंूडों ने पीटा, इसलिए बिगड़ी तबीयत, इंदौर ले जाते समय तोड़ा युवक ने दम

Google source verification

खरगोन

image

Gopal Joshi

Oct 01, 2023

खरगोन.
खरगोन जिला मुख्यालय पर बीती रात जेल में बंद एक युवक की तबीयत बिगडऩे के बाइ इंदौर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। रात करीब 11.30 बजे हुई इस घटना के बाद शहर में माहौल गर्माया। जमा भीड़ ने जमकर हंगामा किया। डायवर्शन रोड स्थित शराब दुकान व गौरीधाम स्थित शराब ठेकेदार के कार्यालय पर तोडफ़ोड़ और मारपीट की। पूरे मामले की मजिस्ट्रीयल जांच की मांग की है। इस बीच फायरिंग होने की चर्चाएं भी चली।
जानकारी के अनुसार पांच दिन पहले आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए शहर के पहाड़सिंगपुरा निवासी रवि पिता गजानन पाल (23) को शराब परिवहन मामले में पकड़ा था। आबकारी एक्ट के तहत उसे जिला जेल भेजा गया। शनिवार को रवि की यहां तबीयत बिगड़ी और जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से इंदौर रेफर किया। लेकिन युवक ने इंदौर पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की खबर परिजन सहित समाज को मिली तो मुख्यालय पर हंगामेदार स्थिति बन गई। परिजन ने मारपीट के आरोप लगाए हैं।

थाने पर जमा हुई भीड़, शराब दुकान व कार्यालय भी पहुंचे
मामले की भनक लगते ही रात को थाने पर भीड़ जमा हुई। कुछ लोग डायवर्शन रोड स्थित शराब दुकान व गौरीधाम स्थित शराब ठेकेदार के कार्यालय जा पहुंचे। यहां मारपीट और तोडफ़ोड़ हुई है। जानकारी मिली है कि इन स्थानों पर फायरिंग भी हुई। हालांकि इसकी पुष्टि अभी किसी ने नहीं की।

मृतक का वीडियो आया सामने
घटना क्रम के बाद मृतक रवि का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें उसे ऑक्सीजन लगी है। वह आरोप लगाते हुए बता रहा है कि जेलर ने कहा- यदि मर भी गया तो नहीं भेजंूगा। उधर, परिजन ने भी अफसरों सहित शराब ठेकेदार के आदमियों पर युवक के साथ मारपीट करने व इसके बाद उसकी तबीयत बिगडऩे के आरोप लगाए हैं। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है।

इंदौर में हैं शव
शनिवार देर रात हुई घटना के बाद परिजन में आक्रोश है। उधर रवि के शव को रविवार मुख्यालय लाया जाएगा। पूरे मामले में परिजन ने मजिस्ट्रीयल जांच की बात कही है। उग्र भीड़ ने डायवर्शन रोड स्थित शराब दुकान पर जमकर तोडफ़ोड़ की। फर्नीचर सहित शराब बोतले तोड़ दी।