खरगोन

Viral Girl Monalisa: मुंबई में घर खरीदेंगी मोनालिसा, किया खुलासा

Viral Girl Monalisa: 16 साल की मोनालिसा भोसले अब लाखों दिलों पर राज कर रही हैं। महाकुंभ मेले में माला बेचने वाली मध्यप्रदेश की साधारण सी लड़की आज बॉलीवुड के सफर पर है। छोटे से घर में अपना बचपन गुजारने वाली मोनालिसा अब खुद का घर लेने वाली हैं।

2 min read
Jun 16, 2025
Viral Girl Monalisa (फोटो सोर्स : मोनालिसा भोसले इंस्टाग्राम)

Viral Girl Monalisa: 16 साल की मोनालिसा भोसले अब लाखों दिलों पर राज कर रही हैं। महाकुंभ मेले में माला बेचने वाली मध्यप्रदेश की साधारण सी लड़की आज बॉलीवुड के सफर पर है। छोटे से घर में अपना बचपन गुजारने वाली मोनालिसा अब खुद का घर लेने वाली हैं। इसके लिए वह बड़ी प्लानिंग कर रहीं है। वह बॉलीवुड नगरी मुंबई में घर लेंगी। बता दें कि, हाल ही में मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो सादगी रिलीज हुआ है। इसके अलावा वह जल्द ही डायरेक्टर सनोज मिश्रा की अपकमिंग फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में नजर आने वाली हैं।

मुंबई में घर लेने की प्लानिंग

हाल ही में मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो सादगी रिलीज हुआ है, जिसके प्रमोशन में वे जुटी हैं। इस बीच उन्होंने अपने एक हालिया इंटरव्यू में मुंबई में घर लेने वाली बात बताई। मीडिया से बातचीत के दौरान वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुंबई की तारीफ करते हुए कहा कि, मुंबई शहर बहुत अच्छा है और यहां के लोग भी बहुत अच्छे हैं। मेरा मन करता है कि मैं यहीं रह जाऊं। अभी मैं पैसा जमा कर रही हूं ताकि, यहां एक घर ले सकूं।

महाकुंभ से बदली जिंदगी

Viral Girl Monalisa (फोटो सोर्स : सोशल मीडिया)

मोनालिसा(Viral Girl Monalisa) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली हैं और इसी छोटे से घर में उन्होंने अपना बचपन बिताया है। बता दें कि महाकुंभ में आए कई श्रद्धालुओं ने मोनालिसा की सादगी भरी खूबसूरती को इंटरनेट पर वायरल कर दिया था। वायरल पोस्ट पर लोग भर-भरकर प्यार लुटाने लगे। इसके बाद माला बेचने वाली इस लड़की की जिंदगी रातोंरात बदल गई। मोनालिसा को देखने के बाद मशहूर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने, उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर के लिए साइन कर लिया।

Published on:
16 Jun 2025 02:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर