किशनगंज। शहर की एक महिला ने संथारा के तहत इच्छा मृत्यु ले ली। महिला संतोष देवी नाहटा-80 ने तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें आचार्य महाश्रमण जी से संथारा के लिए अर्ज किया था।
अनुमति मिलने के 46 घंटों के भीतर ही संतोष देवी नाहटा ने इच्छा मृत्यु ले ली। उन्होंने सुबह 7.25 बजे प्राण त्याग दिए। जैन समाज में संथारा के तहत इच्छा मृत्यु की पुरातन साधना की परंपरा रही है।