28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेपाल बॉर्डर पर हिरण के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

देर शाम में एसएसबी जवानों ने जंगली जानवरों के तस्कर को गिरफ्तार किया है। धराये व्यक्ति के पास से हिरण बरामद किया गया है...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shribabu Gupta

•

Updated: 18 Jan 2017, 11:30 PM IST

Deer Park

Deer Park

नरकटियागंज। मंगलवार की देर शाम में एसएसबी जवानों ने जंगली जानवरों के तस्कर को गिरफ्तार किया है। धराये व्यक्ति के पास से हिरण का एक बच्चा बरामद किया गया है। जवानों को यह सफलता इंडो- नेपाल के भिखनाठोरी बॉर्डर पर मिली है।

जानकारी के अनुसार हिरण के साथ धराये व्यक्ति की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के कुकरा गांव निवासी रैसूल शेख के रूप में हुई है। रेंजर ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया गया है। जबकि हिरण के बच्चे को बुधवार शाम में जंगल में छोड़ दिया गया।

एसएसबी 44वीं बटालियन के कमांडेंट राजेश टिक्कू ने बताया कि रैसूल हिरण के बच्चे को लेकर नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था , तभी एसएसबी इंस्पेक्टर नीजर कुमार सिंह के नेतृत्व में वहां गश्त लगा रहे जवानों ने उसे दबोच लिया। कमांडेंट ने बताया कि धराये व्यक्ति को हिरण के साथ मंगुराहा वन कार्यालय को सौंप दिया गया है।