29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपावली सिर पर, फिर भी नहीं रूक रहा खुदाई कार्य

मुय मार्गो और गली मोहल्लों की सड़कें खुदाई कार्य से बदहाल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

किशनगढ़

•

image

Kali Charan kumar

•

Updated: 23 Oct 2019, 8:57 PM IST

दीपावली सिर पर, फिर भी नहीं रूक रहा खुदाई कार्य

दीपावली सिर पर, फिर भी नहीं रूक रहा खुदाई कार्य

मदनगंज-किशनगढ़.
दीपावली के उपलक्ष्य में नगर में एक ओर जहां घरों और व्यवसायिक संस्थानों को सजाने संवारने का कार्य चल रहा है। वहीं नगर की मु?य सड़क की कोई सुध नहीं ले रहा है। उधर त्यौहारी सीजन में कुछ विभागों की ओर से जगह-जगह सड़के खोदने से लोग परेशान हो रहे है।
नगर में पुरानी मिल चौराहे से लेकर हाउसिंग बोर्ड तिराहे तक जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त है। यह सड़क ल?बे समय से क्षतिग्रस्त है। लेकिन नगर परिषद, सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित जनप्रतिनिधयों का भी इस ओर ध्यान नहीं है। सड़क जगह-जगह से टूटी पड़ी है। हालात यह है कि कई स्थानों से सड़क ही गायब है। लेकिन त्यौहारी सीजन शुरू होने के बाद भी मु?य मार्ग पर ध्यान नहीं है। जबकि शहर में सबसे ज्यादा दबाव अजमेर रोड पर ही है।
-बालाजी मेले के समय कराई थी मर?मत
प्रशासन की ओर से बालाजी मेले के ठीक पहले सड़क के एक हिस्से की मर?मत कराई थी। हालांकि बाद में उस हिस्से की स्थिति फिर बिगड़ गई।
-सिटी रोड व मझेला रोड पर पेचवर्क
सिटी रोड और मझेला रोड पर पेचवर्क का कार्यजारी है। हालांकि कॉलेज के पहले स्थित तिराहे पर सड़क क्षतिग्रस्त है।
-केस 1
नगर परिषद के सामने सड़क पर पाइप बुधवार को लाइन के लिए खुदाई की जा रही है। जबकि त्यौहार आने वाले है।
-केस 2
सरवाड़ी गेट क्षेत्र में शनि गली में बुधवार को सुबह सड़क के बीचोबीच खुदाई करता श्रमिक। यहां हाल ही में नए सिरे से कनेक्शन दिए गए है।
-केस 3
शार्दुल स्कूल के पास कुछ समय पहले ही मशीनों से खुदाई की गई थी। लेकिन बुधवार को वहां फिर खुदाई शुरू हो गई। जबकि यहां पास ही बाजार है। इनदिनों वहां भीड़ बढ़ रही है।