23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किशनगढ़

Kishangarh – भक्तों ने भोले को रिझाया, किया जलाभिषेक

सावन के पांचवें सोमवार को शिव मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चनाकांवडिय़ों के गूंजे जयकारे

Google source verification

मदनगंज-किशनगढ़.

सावन के पांचवे सोमवार को शिव मंदिरों में सुबह से शाम तक शिव भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने महादेव की आराधना की और विधिवत पूजा अर्चना की। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कई शिव मंदिरों में सहस्रधारा एवं जलाभिषेक के आयोजन किए गए और हर हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए कांवडिय़ों ने कांवड़ में लाए पुष्कर सरोवर के जल से महादेव का जलाभिषेक किया। महिलाओं एवं युवतियों समेत कई पुरुष भक्तों ने भी इस पांचवें सोमवार को व्रत रखे और भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।

सावन के पांचवेें सोमवार को सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ आना शुरू हो गई और यह सिलसिला देर शाम तक बना रहा। भक्तों ने अपने ईष्ट देवता भोलेनाथ की सहस्रधारा, जल धारा और जलाभिषेक किए। इसके बाद महादेव का नयनाभिराम शृंगार किया गया। भक्तों ने शृंगारित महादेव की आरती की और दर्शन किए। खोड़ा गणेश रोड सिद्धि विनायक नगर स्थित नर्मदेश्वर शिवलिंग श्रीकंठ महादेव धाम मंदिर में पूर्णिमा शुक्ल पक्ष को सहस्रधारा की गई। पंडि़त सत्येन्द्र शर्मा के सान्निध्य में सहस्रधारा की गई। कई बाहरी राज्यों के भक्तों और स्थानीय भक्तों ने भी महादेव का जलाभिषेक किया। साथ 7 ब्राह्मणों के माध्यम से सहस्रधारा कराई गई। मंत्रोच्चार के माध्यम से एवं विशेष रूप 51 किलो दूध एवं 51 किलो गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक भी किया गया। सहस्रधारा का आयोजन कैलाशचंद खाटवा दूदू वालों की ओर से किया गया।