30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेल सुविधाओं का हो विस्तार

सांसद भागीरथ चौधरी ने रेल मंत्री से की मुलाकात
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

किशनगढ़

•

image

Satyendra Sharma

•

Updated: 19 Jul 2019, 9:13 PM IST

Expansion of rail facilities

रेल सुविधाओं का हो विस्तार

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मदनगंज-किशनगढ़.
अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने शुक्रवार को संसद में केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर अजमेर संसदीय क्षेत्र की रेलवे से सबन्धित समस्याओं के साथ-साथ नवीन रेल मार्गों के प्रोजेक्ट की धीमी गति को लेकर चर्चा की एवं पत्र सौंपा। सांसद चौधरी ने अजमेर-कोटा, अजमेर-सवाई माधोपुर एवं पुष्कर-मेड़ता के बीच तीन बड़ी रेललाइन प्रोजेक्ट को पर्याप्त बजट आवंटन की मांग रखी ताकि लबे समय से धीमी गति से चल रहे उक्त प्रोजेक्टों को गति मिल सके। साथ ही किशनगढ़ एवं विजयनगर रेल्वे स्टेशन पर आवश्यक ट्रेनों के ठहराव और अजमेर रेल्वे स्टेशन से चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का श्रीमहावीरजी रेल्वे स्टेशन पर ठहराव की मांग की। किशनगढ़-अजमेर स्थित पुराने रेल्वे स्टेशन परिसर पर एक नवीन अण्डरपास स्वीकृति एवं विजयनगर में गुलाबपुरा रोड पर स्थित रेलवे क्रोसिंग पर अण्डरपास निर्माण के लिए भी मांग रखी। वर्तमान में सप्ताह में 3 दिन चल रही उदयपुर-अजमेर-हरिद्वार दु्रतगामी ट्रेन को भी प्रतिदिन चलाने से अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमन्द एवं उदयपुर चार संसदीय क्षेत्र के नागरिकों को तीर्थ स्थल हरिद्वार के लिए आवाजाही का सुगम एवं सुलभ साधन प्रतिदिन उपलब्ध हो जाएगा। अजमेर से रतलाम रेलमार्ग पर स्थित हटूण्डी रेल्वे स्टेशन के आगे स्थित प्रथम रेल्वे क्रोसिंग फाटक को जनहित में पुराने प्राथमिक स्कूल भवन के पास हटूण्डी-तबीजी बाहरी सड़क मार्ग पर स्थानान्तरित कर अण्डरपास बनाने की भी मांग रखी। इनके साथ ही अजमेर स्थित रेलवे लोको कारखाना को इसी रेलवे बजट में 100 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत कर इसे नवीनतम एवं आधुनिकतम बनाने की मांग की। इसे नवीनतम एवं आधुनिकतम बनाने का मार्ग प्रशस्त करने की बात रखी और सांसद चौधरी ने कहा कि उक्त बजट के साथ-साथ देश के प्राचीनतम लोको कारखाना अजमेर को रायबरेली लोको कारखाना जैसा विकसित एवं आधुनिक बनाया जाए। इस पर केन्द्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल ने सांसद चौधरी को सकारात्मक कार्यवाही करने का विश्वास दिलाया।