
27 अक्टूबर से दोपहर को चलेगी किशनगढ़ दिल्ली फ्लाइट
मदनगंज-किशनगढ़.
दिल्ली किशनगढ़ फ्लाइट अब सुबह नहीं, बल्कि दोपहर को संचालित होगी। भारतीय एयरलाइंस का 27 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल के अनुरूप यह बदलाव करेगी। हैदराबाद की फ्लाइट के टाइम में मामूली बदलाव होगा और अहमदाबाद की फ्लाइट का संचालन यथावत रहेगा। भारतीय विमान पतन प्राधिकरण और किशनगढ़ एयरपोर्ट प्रबंधन ने भी इसे अनुमति दे दी है।
भारतीय एयरलाइंस का विंटर शेड्यूल 27 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है और लगभग सभी एयरलाइंस अब अपने विंटर शेड्यूल के अनुसार ही विमान सेवाएं संचालित करेगा। इसके तहत ही अब किशनगढ़ दिल्ली की फ्लाइट का संचालन सुबह की बजाए दोपहर को होगा। हैदराबाद की फ्लाइट के टाइम में मामूली बदलाव होगा, जबकि अहमदाबाद की फ्लाइट यथावत समय अनुसार ही संचालित होगी।
दिल्ली फ्लाइट
-दिल्ली-किशनगढ़ : अपराह्न 1.20 बजे टेक ऑफ, शाम 2.25 बजे लेंडिंग।
-किशनगढ़-दिल्ली : शाम 2.45 बजे टेक ऑफ, शाम 3.50 बजे लेंडिंग।
हैदराबाद फ्लाइट
-किशनगढ़-हैदराबाद : सुबह 9.20 बजे टेक ऑफ, सुबह 11.45 बजे लेंडिंग।
-हैदराबाद-किशनगढ़: सुबह 6.25 बजे टेक ऑफ, सुबह 8.50 बजे लेंडिंग।
अहमदाबाद फ्लाइट
-किशनगढ़-अहमदाबाद : दोपहर 12.30 बजे टेक ऑफ, दोपहर 1.45 बजे लेंडिंग।
-अहमदाबाद-किशनगढ़ : सुबह 11 बजे टेक ऑफ, दोपहर 12.15 बजे लेंडिंग।
इनका कहना है....
एयरलाइंस के विंटर शेड्यूल को मंजूरी दे दी गई है और 27 अक्टूबर से इसी के अनुरूप ही विमान सेवा का संचालन होगा।
-अशोक कपूर, डायरेक्टर, किशनगढ़ एयरपोर्ट।
Published on:
17 Oct 2019 09:03 pm
बड़ी खबरें
View Allकिशनगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
