
तंग गलियों में मकान-दुकान, निकलना भी मुश्किल
तरूण कश्यप
मदनगंज-किशनगढ़। दिल्ली की अनाज मंडी के रिहायशी इलाके की एक ईमारत में लगी आग से ४३ जनों की मौत हो गई। कुछ गंभीर घायल हैं। घटनास्थल तक दमकल के नहीं पहुंच पाने के कारण हालात बिगड़ गए। किशनगढ़ में भी कई ऐसे बाजार और तंग गलिया हैं जहां यदि कभी कोई बड़ी घटना हो जाए तो समय पर मदद पहुंच पाने में दिक्कत आ सकती है।
इन बाजारों और गलियों के रास्ते इतने कम चौडे हैं कि इनमें से फायर बिग्रेड का बिना अड़चन के निकलना काफी मुश्किल है। वहीं इन बाजारों में अतिक्रमण और पार्किंग की समस्या भी है। वाहन बीच सड़क तक खड़े रहते हैं। इसके चलते एक एम्बुलेंस भी यहां से निकलने में फंस सकती है।
केस एक:
शहर के व्यस्ततम ओसवाली मोहल्ल स्थित बाजार के हालात काफी विकट हैं। यहां लोगों के मकान, दुकान और गोदाम बने हुए हैं। खरीददारी करने वालों की खासी भीड़ रहती है। ऐसे में दुकानों के बाहर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन कोढ़ में खाज का काम करते हैं।
केस दो:
शहर के तेली मोहल्ला स्थित बाजार के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। एक तो बाजार की सड़क की चौड़ाई पहले ही कम है। ऐसे में कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकान के बाहर सड़क तक सामान रखा हुआ है। ऐसे में पैदल चलने वालों और वाहन चालाकों को यहां से निकलने में परेशानी होती है।
केस तीन:
पुराना शहर की बसावट काफी पुरानी होने से यहां के रास्ते पहले ही तंग हैं। ऐसे में भीड़ भरे बाजार में लोग मनमर्जी से वाहन खड़े कर देते हैं। इन हालात में कोई छोटा वाहन भी यहां से निकले तो फंस जाता है। आपातकालीन स्थिति में दमकल या एम्बुंलेंस के यहो से निकलने में परेशानी आ सकती है।
हो चुकीहैं घटनाएं ...
शहर में पिछले दिनों आग लगने की दो-तीन बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। ओसवाली मोहल्ला स्थित एक टावर में लगी आग पर बमुश्किल काबू पाया गया था। चमड़ाघर क्षेत्र के एक गोदाम में लगी आग काफी विकराल थी। वहीे शहर के मुख्य चौराहे के पास एक दुकान में लगी आग से काफी नुकसान हुआ था।
यह किया जाए...
-बाजार से स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण हटाया जाए।
-रास्ते में वाहनों के बेतरतीब खड़ा करने पर रोक लगाएं।
-दुकान और गोदाम मालिक आग बुझाने के छोटे संसाधन पास रखें ताकि आग को तत्काल बढऩे से रोका जा सके।
असिस्टेंट फायर ऑफिसर मनोहर हाड़ा का कहना है हमारे पास दो बड़ी और एक छोटी दमकल है। किसी भी परिस्थिति से निपटने में सक्षम हैं। अतिक्रमण और पार्किंग की समस्या के बारे में नहीं कहा जा सकता।
Published on:
09 Dec 2019 07:55 pm
बड़ी खबरें
View Allकिशनगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
