31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोन दिलाने का देते थे झांसा, ग्रामीणों ने किया फायनेन्स कंपनी के दफ्तर पर हंगामा

Kishangarh सहायता समूह के नाम पर लोन देने का दिया था झांसा, शांति भंग में चार एजेन्ट गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

किशनगढ़

•

image

Amit Kakra

•

Updated: 16 Oct 2019, 9:25 PM IST

kishangarh people protest on finance company office

लोन दिलाने का देते थे झांसा, ग्रामीणों ने किया फायनेन्स कंपनी के दफ्तर पर हंगामा

मदनगंज-किशनगढ़. (Kishangarh)
नगर में विनायक नगर में एक महिला समूहों को लोन देने का झांसा देने से गुस्साए ग्रामीणों ने एक फायनेन्स कंपनी के दफ्तर में हंगामा कर दिया। विनायक नगर स्थित एक फायनेन्स कंपनी के एजेन्ट कुछ दिन पहले नागौर जिले के गच्छीपुरा, जाजोता, जाखेड़ा, बाजवास सहित अन्य गावों में महिला समूह को लोन देने का झांसा दिया। फार्म व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के नाम पर रुपए एकत्र किए। बाद में एजेन्टस ने फिर ग्रामीणों से रुपए की मांग की। लेकिन कई दिनों बाद भी ग्रामीणों को लोन नहीं मिला। ग्रामीणों की ओर से फोन करने पर एजेन्ट उन्हें टरका देते। इस पर ग्रामीण एकत्र होकर दोपहर में कंपनी के दफ्तर पहुंचे। यहां ग्रामीणओं ने उनसे बात की तो उन्होंने कुछ रुपयों की मांग की। इस पर ग्रामीण बिफर गए। दोनो पक्षों के बीच गरमा-गरमी हो गई। इस दौरान फायनेन्स दफ्तर के कांच टूट गए। सूचना पर मदनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने एजेन्टस को पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में पुलिस ने किशनगढ़ के ग्राम तोलामाल निवासी चंद्रपाल सिंह, जयपुर जिले के ***** निवासी महेन्द्र मेघवाल (26), नागौर जिले पीलवा क्षेत्र के मायापुर निवासी दिनेश मेघवाल और पीलवा निवासी गफ्फार मोहम्मद को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आधार कार्ड पर 50 हजार, पैन कार्ड पर एक लाख
ग्रामीणों ने बताया कि एजेन्ट स्वयं सहायता समूहों के नाम पर पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज देने पर एक लाख रुपए और आधार कार्ड पर 50 हजार रुपए का लोन देने का झांसा देते थे। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों कई फर्जी कंपनियां सक्रिय है। इनके एजेन्ट ग्रामीणों को तरह-तरह से झांसे देकर पैसे ऐंठ लेते है।
महिलाओं को दिया था झांसा
ग्रामीणों ने बताया कि एजेन्टस ने क्षेत्र में कई महिलाओं को समूह के नाम पर लोन देने की बात कही थी। महिलाओं से दस्तावेज व रुपए ऐंठ लिए थे।