30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निर्माण के लिए बिछाने लगे जाल

कृष्णापुरी आरयूबी का कार्य पूरा करने की कवायदआवागमन की होगी समस्या दूर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

किशनगढ़

•

image

Satyendra Sharma

•

Updated: 22 Jul 2019, 8:54 PM IST

Laying down for construction

निर्माण के लिए बिछाने लगे जाल

मदनगंज-किशनगढ़.
नगर के कृष्णापुरी आरयूबी का निर्माण कार्य पूरा करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए आधार कार्य कार्य के लिए आरसीसी बिछाने के लिए लोहे का जाल बिछाया जा रहा है वहीं पोकलेन मशीन से खुदाई कार्यभी जारी है। इसका कार्य पूरा होने से क्षेत्रवासियों की आवागमन की समस्या दूर हो जाएगी।
नगर के कृष्णापुरी आरयूबी का निर्माण कार्य फिर शुरू हो गया है। विद्युत निगम की ओर से केबल का कार्य पूरे करने और 33 केवी के खंभे और घरेलू लाइन का खंभा हटाए जाने के बाद यह बाधाएं भी दूर हो गई है। अब एक ओर तो पोकलेन मशीन से खुदाई कार्य जारी है वहीं दूसरी ओर लोहे का जाल बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इससे आधार कार्य और दीवारों का कार्य के लिए लोहे का जाल तैयार किया जाएगा फिर क्रंक्रीट भरी जाएगी। यह कार्य अगले कुछ माह में पूरा होने की तैयारी है। इसका कार्य पूरा होने पर क्षेत्रवासियों को आवागमन की समस्या से छुटकारा मिलेगा। वर्तमान में क्षेत्रवासी काफी परेशानी झेल रहे है। हाल ही में इस अधूरे आरयूबी में पानी भरने से क्षेत्रवासियों का आवागमन बंद हो गया था।
डेढ़ साल से निर्माणधीन
नगर के परासिया में 15 दिसंबर 2017 को नए रेलवे स्टेशन का निर्माण किया गया था। तभी से यहां फाटक बंद कर दिया गया और कुछ समय बाद आरयूबी निर्माण शुरू किया गया। यहां रेलवे की ओर से तो आरयूबी निर्माण पूरा कर दिया गया लेकिन डीएफसी की ओर से अभी तक कार्य पूरा नहीं हो सका है।
10 हजार की आबादी प्रभावित
इस आरयूबी में पानीभरने के कारण लगभग 10 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। इस आरयूबी से वार्ड 11-12 और वार्ड 9 सीधे जुड़े हुए है। साथ ही वार्ड 7 और 8 के क्षेत्रवासियों का भी आवागमन होता है। कृष्णापुरी, वृंदावन नगर, लक्ष्मी नगर, दाधीच कॉलोनी, बृजविहार कॉलोनी, रतना रावत कॉलोनी, मालियों की ढाणी क्षेत्रवासी सीधे जुड़े हुए है। इस कारण क्षेत्रवासियों को काफी समय से इस कार्य के पूरा होने का इंतजार है। वर्तमान में क्षेत्रवासी रेलवे स्टेशन वाले आरयूबी और रूपनगढ़ रोड आरओबी होकर आवागमन करते है। वहीं राहगीर जोखिम उठाकर टै्रक पार करते है।