12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वरना वाहन हो जाएगा जब्त, कटेगा चालान

फिजूल में वाहन से घर से निकले तो पुलिस काट रही चालान

less than 1 minute read
Google source verification
वरना वाहन हो जाएगा जब्त, कटेगा चालान

वरना वाहन हो जाएगा जब्त, कटेगा चालान

मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर).

देशभर में लॉकडाउन के चलते वाहन लेकर फिजूल में घर से बाहर निकलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस वाहन का चालान काटेगी और वाहन को भी जब्त कर लेगी।
किशनगढ़ वृत क्षेत्र में लॉकडाउन के चलते फिजूल में अपने वाहनों पर घर से बाहर निकले लोगों के वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। पुलिस ऐसे वाहनों के चालान काट रही है और वाहनों को जब्त भी कर रही है। वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस को मजबूरन वाहनों को बाहर ही रखना पड़ रहा है। हालांकि पुलिस प्रथम बार वाहन चालक से समझाइश करने का काम कर रही है और घर से फिजूल में नहीं निकलने की सलाह दे रही है। लेकिन इसके बावजूद बार बार वाहन लेकर बाजार आने वाले व्यक्तियों के वाहनों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटे जा रहे है और वाहन भी जब्त किए जा रहे हैं।

इस संबंध में डिप्टी (शहर) गीता चौधरी ने बताया कि प्रशासन, डॉक्टर और पुलिस यह सब आप लोगों के लिए ही काम कर रहे हैं। यह रोग महामारी का रूप ना लेवे इसके लिए 24 घंटे फिल्ड में काम किया जा रहा है। जब जरुरी वस्तुओं की दुकानोंं खुली है तो लोग फिजूल में अपने-अपने घरों से बाहर नहीं निकले। फिजूल में वाहन लेकर घर से बाहर निकलने पर चालान काटे जा रहे है और वाहन भी जब्त किए जा रहे है। इसके लिए सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए गए है। जनता से आग्रह है कि वह अपने अपने घरों में ही रहे। फिजूल में घर से बाहर ना निकले।