30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुविधा और सुरक्षा विहीन है पार्क

सरवाड़ी गेट स्थित शिवाजी नगर पार्क के हाल बेहालकैसे मनाए सावन महोत्सवबदहाल पार्क, राजस्थान पत्रिका अभियान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

किशनगढ़

•

image

Satyendra Sharma

•

Updated: 24 Jul 2019, 9:11 PM IST

Park facility and safety

सुविधा और सुरक्षा विहीन है पार्क

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मदनगंज-किशनगढ़.
नगर के पुराना शहर सरवाड़ी गेट के पास शिवाजी नगर पार्क स्थित है। इस पार्क में सुविधाओं और सुरक्षा का अभाव है। पार्क में सुविधाओं और सुरक्षा का इंतजाम कर दिया जाए तो यह पार्क महिलाओं और बच्चों के लिए काफी उपयोगी बन सकता है।
सरवाड़ी गेट पार्क के पास शिवाजी नगर पार्क स्थित है। यह पार्क उपेक्षा के कारण बदहाली की स्थिति में है। पार्क के रखरखाव की कमी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस पार्क का बोर्ड का मुय मार्ग पर नहीं है। इससे मालूम ही नहीं चलता है कि अंदर की ओर पार्क है। यहां पार्क का बोर्ड लगा दिया जाए तो बाहर बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करने वाले लोग यहां कुछ देर विश्राम कर सकते है। पार्क के बाहर अतिक्रमण की भी स्थिति है। पार्क में पेड़-पौधों को पानी पिलाने में भी परेशानी होती है।
दिखती नहीं शिवाजी की प्रतिमा
यहां पार्क में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा स्थित है। यह प्रतिमा चारों ओर से झाडिय़ों से घिरी हुई है। इसके साथ ही आगे की ओर बबूल भी उगे हुए है। शिवाजी के नाम पर पार्क होने के बावजूद शिवाजी की प्रतिमा उपेक्षित स्थिति में है और इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है।
टूटा पड़ा है दरवाजा
पार्क की स्थिति यह है कि दरवाजा टूटा पड़ा हुआ है। यहां कांटे लगाए हुए है। बाहर भी कांटे और सूखी लकडिय़ां पड़ी हुई है। पार्क के बाहर भी यहीं स्थिति बनी हुई है। वर्तमान में बरसात होने बाद घास उग आई है। पार्क के भीतर भी घास काटने की व्यवस्था नहीं है।
मजबूत हो सुरक्षा दीवार
यह पार्क सातोलाव तालाब की पाल पर स्थित है। तालाब की ओर इस दीवार को ऊंचा करने और मजबूत बनाने की आवश्यकता है ताकि यह सुरक्षा दीवार मजबूत हो और यहां किसी के तालाब में गिरने की आशंका नहीं रहे।
सुरक्षा की आवश्यकता
इस पार्क में सुरक्षा के इंतजाम किए जाने की आवश्यकता है। सुरक्षा के इंतजाम होने से यहां महिलाएं और बच्चे बिना डर के आ सकेंगे। वर्तमान में महिलाएं और बच्चों का आना कम होता है।
इस पार्क में सुविधा और सुरक्षा के इंतजाम होने चाहिए। बच्चों के खेलने के उपकरण लगाए जाने चाहिए। इससे यह पार्क उपयोगी बन सकेगा।
-संतोष मालाकार
तालाब की ओर की दीवार ऊंची और मजबूत बनानी चाहिए। यहां सुरक्षा के इंतजाम किए जाने चाहिए ताकि महिलाएं और बच्चे पार्क में निश्ंिचत भ्रमण कर सके।
-ममता मालाकार