30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झाडिय़ों-कचरेे से भरा पड़ा है पार्क

पुराने शहर में लवकुश उद्यान के हालात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

किशनगढ़

•

image

Satyendra Sharma

•

Updated: 21 Jul 2019, 9:03 PM IST

Park is full of rams and garbage

झाडिय़ों-कचरेे से भरा पड़ा है पार्क

मदनगंज-किशनगढ़.
नगर के पुराना शहर स्थित लवकुश उद्यान की हालत ास्ताहाल है। इस पार्क में झाडिय़ां उगी हुई है और जगह-जगह कचरा पड़ा रहता है। इससे पार्क पूरी तरह अनुपयोगी बन गया है। इससे बच्चों को दूर रखना पड़ता है।
पुराना शहर सुखसागर के पास लवकुश उद्यान स्थित है। वर्तमान में उपेक्षा और रखरखाव की कमी के कारण यह झाडिय़ों और कचरे से भर गया है। इस पार्क मेें मात्र एक फिसल पट्टी बची हुई है। झाडिय़ों और कचरे के कारण पार्क में प्रवेश करने पर डर बना रहता है। क्षेत्रवासियों को जीव जंतुओं की आशंका रहती है। इसलिए कोई भी पार्क में नहीं जाता है। पार्क की हालत खस्ताहाल होने के कारण इसका उपयोग नहीं किया जा रहा है। वर्तमान में इस पार्क से पर्यावरण शुद्धि होने की बजाय प्रदूषण हो रहा है। यह पार्क भले ही छोटा है लेकिन साफ-सफाई कर रखरखाव किया जाए तो यह काफी उपयोगी बन सकता है।
कचरे से भर दिया कुआ
इस पार्क में एक छोटा कुआं भी है लेकिन उपेक्षा के कारण इस कुएं को कचरे से भर दिया गया है। अब यह मात्र कुछ फीट ही खाली रहा है। इस कुएं की सफाई कर उपयोग किया जाए तो इसका पानी काम में लिया जा सकता है।
बनाया जा सकता है उपयोगी
इस पार्क को आम जन के लिए उपयोगी बनाया जा सकता है। यहां बहुत से लोग प्रात: भ्रमण के लिए आते है। अगर यह पार्क साफ-सुथरा हो तो लोग यहां बैठने के लिए और योग प्राणायाम के लिए आ सकते है। इसके साथ ही बच्चों के खेलने के उपकरण लगा दिए जाए तो यह पार्क बच्चों के लिए भी उपयोगी बनाया जा सकता है।
यह पार्क कई साल से उपेक्षित स्थिति में है। इस कारण इसकी हालत खराब हो गई है। इस पार्क की हालत जल्द सुधारी जानी चाहिए।
-अंजली शर्मा
पार्क में प्रवेश करने जैसी भी स्थिति नहीं है। पूरे पार्क में झाडिय़ां और कचरा भरा पड़ा है। इस पार्क में बच्चे तो क्या बड़े भी नहीं जा सकते है।
-सुमित्रा शर्मा